फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi Alleges Rising Attacks on Muslims Post-Election

Asaduddin Owaisi: ‘आम चुनाव के बाद देशभर में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले’, असदुद्दीन ओवैसी का आरएसएस पर निशाना

Thu, 13 Jun 2024 04:46 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 13 Jun 2024 04:46 PM IST
सार

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद देशभर में अल्पसंख्यकों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या संघ परिवार अल्पसंख्यकों से बदला ले रहा है?

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi Alleges Rising Attacks on Muslims Post-Election
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और प्रतापगढ़ में दो मौलवियों की हत्या के बाद से बवाल उपजा हुआ है। अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इन हत्याओं पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद देशभर में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


ओवैसी ने संघ परिवार पर साधा निशाना
एआईएमआईएम अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की घटनाओं का उदाहरण देते हुए सवाल पूछा कि क्या संघ परिवार अल्पसंख्यकों से बदला ले रहा है? ओवैसी ने आरोप लगाया कि हाल के लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हमलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा।
विज्ञापन


ओवैसी ने क्या कहा?
ओवैसी ने दावा किया ‘लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देशभर के अलग अलग इलाकों से अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें सामने आ रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में दो मौलवियों की हत्या की गई। अकबरनगर में अल्पसंख्यकों के घरों को तोड़ा गया। छत्तीसगढ़ में इसी समुदाय से जुड़े दो लोगों की हत्या की गई। क्या संघ परिवार अल्पसंख्यकों से बदला ले रहा है?’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed