फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   As PM Modi Speaks At Red Fort, An Empty Chair Sends A Loud Message

Independence Day: लाल किले पर खाली पड़ी रही इस नेता की कुर्सी, वीडियो जारी कर दिया ये संदेश

Tue, 15 Aug 2023 10:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 15 Aug 2023 10:38 AM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज लोकतंत्र, संविधान और स्वायत्त संस्थाएं गंभीर खतरे में हैं। आवाज को दबाने के लिए नए-नए औजारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
As PM Modi Speaks At Red Fort, An Empty Chair Sends A Loud Message
लाल किले पर खाली पड़ी कुर्सी। - फोटो : social media

विस्तार

देश 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वीं बार ध्वजारोहण कर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बात की। इस मौके पर पक्ष-विपक्ष के नेता और सांसद लाल किले पर पहुंचे थे, वहीं एक कुर्सी भी खाली दिखाई दी। यह कुर्सी कांग्रेस के एक बड़े नेता की थी।

विज्ञापन

कांग्रेस ने दी सफाई
लाल किले पर जहां पीएम मोदी ने अपना भाषण दिया। वहीं, इस दौरान एक खाली सीट दिखी। यह सीट राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की थी। वह पीएम मोदी का भाषण सुनने नहीं पहुंचे, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, कांग्रेस ने इस पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि खरगे को ठीक महसूस नहीं हो रहा था, इसलिए वह लाल किले पर नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन


खरगे ने वीडियो संदेश किया जारी

इस बीच खरगे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दीं। कहा कि लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है। हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता कायम रखेंगे। उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू और बीआर अंबेडकर जैसे स्वतंत्रता प्रतीकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर प्रधानमंत्री ने दिया देश की प्रगति में योगदान

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह जैसे अन्य कांग्रेस प्रधानमंत्रियों के योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बीजेपी के आदर्श अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया। कहा कि हर प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति में योगदान दिया है। आज कुछ लोग यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत ने केवल पिछले कुछ वर्षों में प्रगति देखी है। जबकि अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ सभी प्रधानमंत्रियों ने देश के बारे में सोचा और विकास के लिए कई कदम उठाए। 


विपक्षी सांसदों का मुंह बंद

खरगे ने कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज लोकतंत्र, संविधान और स्वायत्त संस्थाएं गंभीर खतरे में हैं। आवाज को दबाने के लिए नए-नए औजारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। न सिर्फ सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे हैं, बल्कि चुनाव आयोग को भी कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों का मुंह बंद करने के लिए उन्हें निलंबित किया जा रहा है, माइक बंद किया जा रहा है, भाषणों को हटाया जा रहा है।

इन्होंने की भारत को आत्मनिर्भर बनने में मदद 

कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, भारतीय प्रबंधन संस्थानों, एम्स, अंतरिक्ष अनुसंधान के निर्माण को सूचीबद्ध किया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने नव स्वतंत्र भारत में कला, संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा दिया। उन्होंने पीएम मोदी के प्रमुख मंत्रों में से एक पर कहा कि लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी की नीतियों ने भारत को आत्मनिर्भर बनने में मदद की।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed