फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   As a kid Rahul asked Sonia if he was good-looking she told him perfectly average

Rahul Gandhi: बच्चे के रूप में राहुल ने पूछा- मां क्या मैं अच्छा दिखता हूं? सोनिया गांधी ने दिया था ये जवाब

Mon, 21 Nov 2022 05:34 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Nov 2022 05:34 AM IST
सार

साक्षात्कारकर्ता पूछता है कि क्या वह ऐसे ही बात बना रहे हैं, राहुल गांधी कहते हैं- मेरी मां ऐसी ही हैं। मेरी मां आपको तुरंत आपके स्थान पर रख देंगी। मेरे पिता भी ऐसे थे। मेरा पूरा परिवार ही ऐसा है। 

विज्ञापन
As a kid Rahul asked Sonia if he was good-looking she told him perfectly average
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बच्चे के रूप में अपनी मां सोनिया गांधी से सवाल पूछा था कि क्या वह सुंदर दिखते हैं ? तो उनकी प्रतिक्रिया थी कि बिल्कुल औसत दिखते हैं। यह किस्सा राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में तब सुनाया था, जब 'भारत जोड़ो यात्रा' तेलंगाना से गुजर रही थी। 

विज्ञापन


दरअसल, समदीश भाटिया ने यात्रा के साथ चलते हुए राहुल गांधी का इटरव्यू लिया। समदीश पूछते हैं कि क्या राहुल गांधी बचपन में अच्छे दिखते थे? इसके जवाब में गांधी कहते हैं- जब मैं बच्चा था, तो मैं अपनी मां के पास गया और मैंने कहा कि मां, क्या मैं अच्छा दिख रहा हूं? मेरी मां ने मुझे देखा और कहा- नहीं, तुम बिल्कुल औसत हो। 
विज्ञापन


इसके बाद साक्षात्कारकर्ता पूछता है कि क्या वह ऐसे ही बात बना रहे हैं, राहुल गांधी कहते हैं- मेरी मां ऐसी ही हैं। मेरी मां आपको तुरंत आपके स्थान पर रख देंगी। मेरे पिता भी ऐसे थे। मेरा पूरा परिवार ही ऐसा है। अगर आप कुछ कहते हैं, तो वे आपको ठीक ठाक स्थान पर लगा देंगे। उन्होंने कहा कि तुम औसत हो। इसके बाद यह बात मेरे दिमाग में अटक कर रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंटरव्यू के दौरान अपनी जीवन शैली के बारे में भी बात करते हैं। राहुल बताते हैं कि वह अपने जूतों की खरीददारी करते हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी मां और बहन भी उन्हें जूते भेजती हैं। बकौल राहुल- मेरे कुछ राजनेता मित्र भी मुझे जूते उपहार में देते हैं। इसके बाद समदीश पूछते हैं कि क्या भाजपा से भी कोई उन्हें जूते भेजता है, तो जवाब में राहुल गांधी कहते हैं कि वे मुझ पर फेंकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या आपने उसे (जूता) वापस फेंका, राहुल कहते हैं- कभी नहीं। 

आदिवासियों के लिए बने कानून कमजोर कर रही सरकार : राहुल
बुलढाणा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के समय बनाए गए कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी तो इन कानूनों को मजबूत किया जाएगा।  


किसानों से किए वादे पूरे नहीं कर रही केंद्र : खरगे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है। खरगे ने हिंदी में ट्वीट किया, किसानों को वाहन से कुचलने वाली सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया, शहीद हुए 733 किसानों को मुआवजा नहीं दिया और न उनके मुकदमे ही वापस लिए। उन्होंने कहा कि सरकार के इन वादों के आधार पर ही पिछले साल किसानों ने विजय दिवस मनाया। किसानों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन कृषि कानूनों के वापस लेने की घोषणा की पहली वर्षगांठ मनाई। कांग्रेस ने इसे लेकर किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त की। एजेंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed