फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aryan khan mumbai drug case nawab malik press conference today all updates, Sameer wankhede

नवाब मलिक बोले: वानखेड़े कपड़े बदलने के मामले में मोदी से भी आगे, एक शर्ट की कीमत 70 हजार रुपये

Tue, 02 Nov 2021 09:16 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Nov 2021 09:16 AM IST
सार

कहा कि हमने किसी के उपर हवा में आरोप नहीं लगाया बल्कि तथ्यों के साथ इसे सामने लाया। मैं एक बार फिर कहना चाहता हूं कि समीर वानखेड़े देवेंद्र फडणवीस के करीबी हैं।

विज्ञापन
Aryan khan mumbai drug case nawab malik press conference today all updates, Sameer wankhede
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई ड्रग मामले को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार सुबह एक बार फिर से प्रेस वार्ता की। उन्होंने इस दौरान देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने किसी के उपर हवा में आरोप नहीं लगाया बल्कि तथ्यों के साथ इसे सामने लाया। मैं एक बार फिर कहना चाहता हूं कि समीर वानखेड़े, देवेंद्र फडणवीस के करीबी हैं। वानखेड़े ड्रग्स का खेल खेलकर करोड़ों की उगाही करता है। उनके बाकी के अधिकारी को देखिए जो  केवल 700 से लेकर 1000 रुपये की शर्ट पहनते हैं, लेकिन वानखेड़े 70 हजार की शर्ट पहनते हैं। वानखेड़े रोज नई शर्ट बदलकर आते हैं, उन्होंने तो पीएम मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं वानखेड़े दो लाख के जूते, 25 लाख की घड़ी पहनते हैं। एक सामान्य अधिकारी के पास इतना सबकुछ कहां से आया।

विज्ञापन


मेरे दामाद के घर से कोई गांजा बरामद नहीं हुआ: नवाब मलिक 
नवाब मलिक ने कहा कि कल देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के दामाद के घर से गांजा बरामद हुआ। अपने निकटतम वानखेड़े से पंचनामा मंगा लीजिए। नवाब मलिक के दामाद के घर से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, उसका पंचनामा वानखेड़े के पास मौजूद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समीर वानखेड़े ने अपनी प्राइवेट आर्मी खड़ी की: नवाब मलिक
नवाब मलिक ने कहा कि समीर वानखेड़े जब से इस विभाग में आया उसने अपनी एक प्राइवेट आर्मी खड़ी की। ये प्राइवेट आर्मी धड़ल्ले से शहर में ड्रग्स का कारोबार करती है, छोटे-छोटे मामले उजागर होते हैं, लोगों को फंसाया जाता है। वानखेड़े के जरिए हज़ारों करोड़ रुपये की उगाही हुई है।

किसी में हिम्मत नहीं कि उनपर उंगली उठा सके: मलिक 
फडणवीस ने नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध होने वाले आरोप पर मलिक ने कहा कि किसी में हिम्मत नहीं कि उनपर इस तरह की उंगली उठा सके। इसके अलावा नवाब मलिक ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को लेकर कहा कि समीर के जरिए इस पूरे रैकेट ने करीब हजार करोड़ की उगाही की है।

फडणवीस दिवाली से पहले बम फोड़ें: मलिक
मलिक ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह दिवाली के बाद बम फोड़ेंगे। आपको प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। आप जल्द से जल्द खुलासा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed