{"_id":"6178ded264af0a78d321ba28","slug":"aryan-khan-durg-case-ncp-leader-nawab-malik-alleges-on-sameer-wankhede-a-beard-man-was-present-at-the-cruise-party-but-he-was-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब मलिक का नया आरोप: क्रूज पर मौजूद था वानखेड़े साहब का दाढ़ी वाला दोस्त, महबूबा के साथ नाच रहा था, कहो तो वीडियो जारी कर दूं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवाब मलिक का नया आरोप: क्रूज पर मौजूद था वानखेड़े साहब का दाढ़ी वाला दोस्त, महबूबा के साथ नाच रहा था, कहो तो वीडियो जारी कर दूं
Wed, 27 Oct 2021 10:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:38 AM IST
सार
एनसीपी नेता का कहना है अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया समीर वानखेड़े का दोस्त है। वह दाढ़ी वाला क्रूज पर मौजूद था, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। उसका नाम भी मुझे पता है, लेकिन अकेले में बताऊंगा।
विज्ञापन
समीर वानखेड़े और नवाब मलिक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के बीच लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। अब नवाब मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस कर समीर वानखेड़े पर नया आरोप लगाया है। मलिक ने कहा है कि क्रूज पर वानखेड़े साहब का एक दाढ़ी वाला दोस्त भी मौजूद था, वह अपनी महबूबा के साथ नाच रहा था। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उस दाढ़ी वाले को खोजो, अगर उसका नाम नहीं पता तो मैं अकेले में बताऊंगा।
विज्ञापन
कहो तो मैं वीडियो जारी कर दूं
नवाब मलिक ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया समीर वानखेड़े का दोस्त है। वह क्रूज पर मौजूद था, अपनी महबूबा के साथ डांस और पार्टी कर रहा था। कहो तो इसकी वीडियो भी मैं जारी कर दूं।मलिक ने कहा कि क्रूज पर कोई छापेमारी की ही नहीं गई। जो भी तस्वीरें जारी की गईं वो सब समीर वानेखेड़े के केबिन की तस्वीरे हैं।
विज्ञापन
दो-चार ग्राम चरस पकड़ कर पब्लिसिटी न बटोरें
एनसीपी नेता ने कहा कि एनसीबी देश से ड्रग को खत्म करना चाहती है। तो वह ड्रग पेडलर को पकड़े, माफियाओं को गिरफ्तार करे। हम सब उसके साथ हैं ओर ड्रग्स को देश से खत्म करने में एजेंसी की मदद करेंगे, लेकिन दो-चार ग्राम चरस पकड़कर पब्लिसिटी न हासिल करें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई क्रूज पार्टी में ट्रैप लगाकर लोगों को फंसाया गया है।
विज्ञापन
नवाब मलिक को एनसीबी के खिलाफ बोलने से रोकने के लिए याचिका
उधर, बंबई उच्च न्यायालय में एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दाखिल कर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के खिलाफ कोई टिप्पणी न करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।
मंगलवार को जनहित याचिका दाखिल करने वाले कौसर अली ने खुद को मौलवी और नशा करने वालों के पुनर्वास के लिए काम करने वाला व्यक्ति बताया है। अली ने उच्च न्यायालय से मलिक को एनसीबी या आर्यन खान मामले से जुड़ी किसी अन्य जांच एजेंसी और ऐसी एजेंसियों के अधिकारियों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से जांच एजेंसियों का मनोबल गिरेगा और नशीली दवाओं के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। उच्च न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी निर्धारित नहीं की है।