फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal writes to PM seeking cancellation of DU exams

सीएम केजरीवाल ने माना, पीएम मोदी के दखल के बिना नहीं निकल सकता इस समस्या का समाधान  

Sat, 11 Jul 2020 08:52 PM IST
मुकेश कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Jul 2020 08:52 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए उत्तीर्ण करने का निर्देश देने का आग्रह किया

विज्ञापन
Arvind Kejriwal writes to PM seeking cancellation of DU exams
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि वे यूजीसी और केन्द्रीय विश्वविद्यालयों को निर्देश दें कि वे आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अपने छात्रों को डिग्री प्रदान करें जिससे वे अपने भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ा सकें।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि दिल्ली सरकार और अन्य कई राज्य सरकारों ने अपने यहां के विश्वविद्यालयों को इस तरह का निर्देश दे दिया है। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय केंद्र सरकार के अधीन आता है, और इसके लिए केंद्र सरकार को ही निर्देश जारी करना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि यह काम केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद ही हो सकता है इसलिए वे इस मामले में दखल करें। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि जब आईआईटी जैसे उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थानों ने भी अपने छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंतिम वर्ष के छात्रों को डिग्री प्रदान कर दी है तो अन्य विश्वविद्यालयों को इसी तरह की प्रक्रिया अपनाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसी तरह के उपाय दुनिया के कई अन्य देशों के शिक्षण संस्थाओं ने भी अपनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ही दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि अब दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले विश्वविद्यालयों में कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। अंतिम वर्ष के छात्रों को भी उनके पिछले सेमेस्टर या पहले, दूसरे साल के अंकों के आधार पर अंक दे दिए जाएंगे। इसके आधार पर उन्हें डिग्री भी प्रदान कर दी जाएगी जिससे वे अपनी भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ा सकें। 



     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed