{"_id":"5a8bacc24f1c1b5e028b6368","slug":"arvind-kejriwal-will-attend-kamal-haasan-party-launch-at-ramanathapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : एपीजे कलाम के घर पहुंचे कमल हासन, आज करेंगे पार्टी का ऐलान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : एपीजे कलाम के घर पहुंचे कमल हासन, आज करेंगे पार्टी का ऐलान
एजेंसी, चेन्नई
Updated Wed, 21 Feb 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार कमल हासन मदुरई में अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। बुधवार की सुबह वह पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के रामेश्वरम स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं हासन के कैंप ने जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल उस बैठक को संबोधित भी करेंगे।
हासन के करीबी सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल बुधवार की शाम को होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पिछले साल सितंबर में केजरीवाल ने अभिनेता कमल हासन से मुलाकात की थी। उस समय हासन ने राजनीति में आने के अपने रुझान के बारे में शुरुआती संकेत देने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
उस समय केजरीवाल ने कहा था कि एक ऐसे समय में जबकि देश में भ्रष्टाचारी और सांप्रदायिक ताकतें अपनी जड़ें फैला रही हैं तो एक जैसा विचार रखने वाले लोगों को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए और इस दिशा में काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Greatness can come from the simplest of houses and this is one of them. I am touched: Kamal Haasan after visiting APJ Abdul Kalam's house & meeting his brother & sister-in-law in Rameswaram #TamilNadu pic.twitter.com/QDxsIGDenK
— ANI (@ANI) February 21, 2018