फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind kejriwal says increasing inflation due to wrong policies of the central government

केंद्र सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई: केजरीवाल

Fri, 31 Aug 2018 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal says increasing inflation due to wrong policies of the central government

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर ट्विटर के जरिए पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण ईंधन की कीमत में इजाफा हो रहा है। इतनी महंगाई लोगों ने कभी नहीं झेली। भाजपा शासित केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से महंगाई कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों से जुड़ी खबरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि महंगाई ने आज आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। इतनी महंगाई लोगों ने कभी नहीं झेली।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा है कि इसके लिए पूरी तरह भाजपा शासित केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ी है। इसलिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी के मसले में भी केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। लिखा है कि नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। तब जो लोग नहीं माने तो वह आज केंद्र सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed