सियासत: 'US तक पहुंची फ्री की रेवड़ी', 12 महीने के भीतर बिजली दर आधी करने के ट्रंप के वादे पर बोले केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर ट्रंप के एक पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें वह सत्ता में आने के 12 महीने के भीतर ऊर्जा और बिजली की कीमतों में कटौती करने का वादा कर रहे हैं।
विस्तार
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के चलते हाल ही में अमेरिका में बिजली और ऊर्जा की कीमतों को आधा करने का वादा किया है, जिस पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'मुफ्त की रेवड़ी' मॉडल अमेरिका तक पहुंच गया है।
केजरीवाल ने एक्स पर ट्रंप के एक पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें वह सत्ता में आने के 12 महीने के भीतर ऊर्जा और बिजली की कीमतों में कटौती करने का वादा कर रहे हैं। ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'मैं 12 महीनों के भीतर ऊर्जा और बिजली की कीमत आधी कर दूंगा। हम अपने पर्यावरण संबंधी अनुमोदनों में गंभीरता से तेजी लाएंगे औऱ अपनी बिजली क्षमता को जल्दी से दोगुना कर देंगे। इससे मुद्रास्फीति कम होगी और अमेरिका को मिशिगन फैक्ट्री बनाने के लिए धरती पर सबसे अच्छी जगह बनाएंगे।
Trump has announced that he will reduce electricity rates by half. Free ki revri reach US… https://t.co/IHxQ4AhXcA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 11, 2024
ट्रंप के इस पोस्ट पर केजरीवाल ने रीट्वीट कर कहा, 'ट्रंप ने घोषणा की है कि वह बिजली की दरों को आधा कर देंगे। अमेरिका तक मुफ्त की रेवड़ी पहुंची...'
आप पार्टी ने कहा- अमेरिका मॉडल पहुंचा अमेरिका
आप ने भी ट्रंप की घोषणा को केजरीवाल मॉडल बता सराहना करने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। पार्टी ने दावा किया कि आप नेता के शासन मॉडल को अमेरिका में अपनाया जा रहा है।
I will cut the price of ENERGY and ELECTRICITY in HALF within 12 months. We will seriously expedite our environmental approvals, and quickly double our electricity capacity. This will DRIVE DOWN INFLATION, and make AMERICA and MICHIGAN the best place on earth to build a factory… pic.twitter.com/N3UFtLXf8L
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 10, 2024
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया कि ट्रंप 'केजरीवाल मॉडल' का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम ने वैश्विक स्तर पर शासन के लिए बेंचमार्क स्थापित किया है। राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'ट्रंप द्वारा बिजली बिलों पर 50 फीसदी की छूट से पता चलता है कि कैसे अरविंद केजरीवाल ने वैश्विक स्तर पर शासन के लिए बेंचमार्क स्थापित किया है। उनका शासन मॉडल- सस्ती बिजली, मुफ्त पानी, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त विश्व स्तरीय शिक्षा सही तरीके से किए गए कल्याणवाद का एक शानदार उदाहरण है। दुनिया केजरीवाल मॉडल पर ध्यान देती है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.