फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal met MK Stalin in Chennai sought Support against the ordinance of the Center Govt

Arvind Kejriwal: चेन्नई में स्टालिन से मिले अरविंद केजरीवाल; केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन

Thu, 01 Jun 2023 06:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 01 Jun 2023 06:36 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने आज दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा की। यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal met MK Stalin in Chennai sought Support against the ordinance of the Center Govt
चेन्नई पहुंचे अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। स्टालिन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने आज दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा की। यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि डीएमके AAP और दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी रहेगी। केजरीवाल कल यानी दो जून को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन

Arvind Kejriwal met MK Stalin in Chennai sought Support against the ordinance of the Center Govt
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI

इस दौरान तमिलनाडु के सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमारे अच्छे मित्र हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली और आप की सरकार पर उपराज्यपाल के जरिए दबाव बनाए हुए हैं। हमने अन्य नेताओं से भी बात की है और मैंने अपील की है कि सभी केजरीवाल का समर्थन करें। स्टालिन ने कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का द्रमुक पुरजोर विरोध करेगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए गैर-भाजपा शासित राज्यों का समन्वय जारी रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, केंद्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के उद्देश्य से हाल ही में एक अध्यादेश जारी किया था। यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया था। अध्यादेश जारी किए जाने के छह महीने के भीतर केंद्र को इसकी जगह संसद में एक विधेयक पेश करना होगा।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आम आदमी पार्टी को इस मामले में समर्थन दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इस मामले में केजरीवाल को समर्थन दिया है। केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed