फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal inquired about the health of Shibu Soren in Gangaram Hospital, met CM Hemant

Arvind Kejrwal: अरविंद केजरीवाल ने गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन की सेहत का जाना हाल, CM हेमंत से की मुलाकात

Tue, 15 Jul 2025 03:39 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 15 Jul 2025 03:39 PM IST
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का स्वास्थ्य खराब है। उनका इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal inquired about the health of Shibu Soren in Gangaram Hospital, met CM Hemant
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करते दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : एक्स/@ArvindKejriwal

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का हाल जाना। साथ ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सीएम शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल जाकर झारखंड के मुख्यमंत्री और मित्र हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनके पिता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। वे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।


आईसीयू में केवल सीमित लोगों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद हैं। शिबू सोरेन की हालत जानने के लिए झारखंड से कई मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने भी दिल्ली पहुंचकर हालचाल लिया है, लेकिन सुरक्षा एवं चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के चलते सभी को मुलाकात की अनुमति नहीं दी जा रही।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जाना था हालचाल
बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेता और कार्यकर्ता शीघ्र उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। रघुवर दास ने भी हेमंत सोरेन को फोन कर उनके पिता शिबू सोरेन की जानकारी ली है। शिबू सोरेन के बीमार होने के बाद से सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन लगातार दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed