Assam: असम में केजरीवाल ने सरमा सरकार को घेरा; बोले- भाजपा ने गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया
संकल्प सभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सीएम सरमा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया, फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में सत्ता में आई। हमारी 'आप' 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ।
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम की राजधानी गुवाहाटी में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी असम में सरकार बनाती है तो मुफ्त बिजली, सभी बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। AAP सरकार ने 7 साल में दिल्ली का चेहरा बदल दिया है। भाजपा ने असम में गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया।
यह भी पढ़ें- Assam: गुवाहाटी पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- अतिथियों को धमकाते नहीं, उनका स्वागत किया जाता है
सीएम सरमा पर भी जमकर हमला बोला
संकल्प सभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सीएम सरमा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया, फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में सत्ता में आई। हमारी 'आप' 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। सीएम हिमंत ने सिर्फ नफरत की राजनीति की।
Assam: If AAP will win, every child of Assam will get employment. With the speed with which HB Sarma is giving employment, I think it'll take hundred years to provide jobs to all...Poor will never get education in a state where CM's wife runs private school.:Arvind Kejriwal pic.twitter.com/6n02qLGOBb
— ANI (@ANI) April 2, 2023
उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्व सरमा मुझे जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। वह सीएम बने, लेकिन उन्होंने असम की संस्कृति नहीं सीखी। असम के लोग ऐसे नहीं हैं। वे अपने मेहमान को चाय पिलाते हैं। असम के लोग अपने मेहमान को जेल नहीं भेजते।
#WATCH | Assam: Himanta Biswa Sarma is threatening to put me in jail. He became CM but hasn't learned Assam's culture. People of Assam aren't like that...They offer tea to their guest. People of Assam don't send their guest to jail...: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/vPLLM1N040
— ANI (@ANI) April 2, 2023
केजरीवाल ने कहा कि आप की जीत हुई तो असम के हर बच्चे को रोजगार मिलेगा। जिस गति से सीएम सरमा रोजगार दे रहे हैं, मुझे लगता है कि सभी को नौकरी देने में सौ साल लग जाएंगे। जिस राज्य में मुख्यमंत्री की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Border Issues: सीएम बिस्व सरमा का दावा, असम-अरुणाचल सीमा विवाद करीब सुलझा, केंद्र को भेजेंगे समझौता ज्ञापन
दिल्ली-पंजाब में पेपर लीक नहीं होता: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि असम में बेरोजगारी है। असम में पेपर लीक हो रहे हैं। कोई बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। पंजाब और दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होता है। अगर हमें असम में मौका मिलता है तो हम यहां काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया, यहां भी ऐसा ही करेंगे। केजरीवाल ने राज्य में आप सरकार के गठन के एक साल के भीतर गुवाहाटी के सभी घरों में पाइप से पानी पहुंचाने का भी आश्वासन दिया।
केजरीवाल ने सरमा को लंच के लिए आमंत्रित किया
असम के मुख्यमंत्री की ओर से केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी देने के कुछ दिन बाद दिल्ली के सीएम ने हिमंत बिस्व सरमा को अपने आवास पर चाय के लिए बुलाया। उन्होंने सरमा को दोपहर के भोजन के लिए भी आमंत्रित किया। केजरीवाल ने कहा कि सीएम हिमंत का इस तरह से धमकी देना एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। दरअसल, सरमा ने शुक्रवार को केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी थी।
सरमा ने दी थी मानहानि का केस करने की चेतावनी
असम के मुख्यमंत्री ने कहा था कि क्या देश में कहीं भी मेरे खिलाफ कोई प्राथमिकी या मामला है? मैं उन पर मुकदमा करना चाहता था, लेकिन एक कायर की तरह उन्होंने विधानसभा के अंदर बात की। केजरीवाल दो अप्रैल को यहां आएं और कहें कि मैं भ्रष्ट हूं। अगले ही दिन मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करूंगा जैसा कि मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया है। केजरीवाल ने कथित तौर पर दिल्ली विधानसभा में कहा था कि शर्मा के खिलाफ मामले दर्ज हैं।