फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal: Two Cong MLAs, equal number of NPP legislators join BJP

Arunachal Pradesh: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और एनपीपी को झटका, चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Sun, 25 Feb 2024 09:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Feb 2024 09:51 PM IST
सार

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और एनपीपी के दो-दो विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
Arunachal: Two Cong MLAs, equal number of NPP legislators join BJP
भाजपा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को चार विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के दो-दो विधायक शामिल हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक निनोंग एरिंग (पासीघाट पश्चिम सीट) और वांगलिन लोवांगडोंग (बोरदुरिया-बोगापानी सीट) पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए। एनपीपी के मुचु मिथी (रोइंग सीट) और गोकर बसर (बसर सीट) भी कार्यक्रम में भगवा पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटनाक्रम के साथ ही राज्य की साठ सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के अब 53 विधायक हो गए हैं। जबकि तीन निर्दलीय विधायक बाहर से समर्थन दे रहे हैं। सदन में अब कांग्रेस और एनपीपी के दो-दो विधायक हैं। पूर्वोत्तर राज्य में इस साल के अंत में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री खांडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, विधायकों के पार्टी में शामिल होने से उनके चुनावी क्षेत्रों और अरुणाचल प्रदेश में हमारा आधार और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में शामिल होने सुशासन के सिद्धांतों में उनके भरोसे का प्रमाण है, जिसका समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 

खांडू ने आगे कहा, हम समावेशी विकास और जन केंद्रित कल्याण के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखने के लिए तत्पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed