{"_id":"6200e4afcddd33068f3db762","slug":"arunachal-seven-army-personnel-hit-by-avalanche-search-and-rescue-operation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल: सेना के सात जवान हिमस्खलन की चपेट में, तलाशी अभियान जारी, विमान से भेजे विशेषज्ञ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल: सेना के सात जवान हिमस्खलन की चपेट में, तलाशी अभियान जारी, विमान से भेजे विशेषज्ञ
Mon, 07 Feb 2022 02:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:51 PM IST
सार
हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन में सेना के सात जवान चपेट में आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने दिल्ली में बताया कि उनकी तलाश व बचाव का अभियान जारी है।
हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए।
एक सूत्र ने बताया कि जवानों की तलाश व बचाव का काम जारी है। विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया है, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें। इलाके में मौसम खराब है और पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, इसलिए बचाव कार्य पर भी असर पड़ सकता है।