फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Search for officer Jamok Pansa resumes after previous operation was halted due to bad weather

अरुणाचल: अधिकारी जमोक पांसा की तलाश फिर शुरू, खराब मौसम के कारण रोका गया था पिछला अभियान

Tue, 28 Oct 2025 09:09 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आनिनी (अरुणाचल प्रदेश)
अमर उजाला ब्यूरो, आनिनी (अरुणाचल प्रदेश) Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 28 Oct 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Arunachal Search for officer Jamok Pansa resumes after previous operation was halted due to bad weather
खोज दल - फोटो : अमर उजाला

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी दिबांग घाटी में लापता अधिकारी जमोक पांसा की तलाश एक बार फिर शुरू हो गई है। 23 सितंबर से लापता पांसा की खोज के लिए चलाया जा रहा दूसरा चरण का सर्च ऑपरेशन खराब मौसम के चलते रोकना पड़ा था, लेकिन अब तीसरा चरण आनिनी से दोबारा शुरू किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश, घने कोहरे और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण दूसरे चरण का खोज अभियान बीच में ही रोकना पड़ा। बचाव टीम को सुरक्षा कारणों से लौटना पड़ा। टीम में जिला प्रशासन के अधिकारी, भारतीय सेना, आईटीबीपी, अरुणाचल प्रदेश पुलिस, स्थानीय पोर्टर, सहायक श्रम कोर (एएलसीएस) और दो प्रशिक्षु एपीसीएस अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


डीसी बेकीर नॉयोर्क के नेतृत्व में प्रशासन ने अब तीसरे चरण में 8 सदस्यीय दल को आनिनी से रवाना किया है, जो तय किए गए खोज क्षेत्र की ओर अग्रसर है। डीसी ने कहा, हम पांसा को खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टीम अत्यंत कठिन भौगोलिक और मौसमीय परिस्थितियों में काम कर रही है। प्रशासन ने इस मिशन में जुटे सभी सुरक्षा बलों, एजेंसियों और स्वयंसेवकों के साहस और समर्पण की सराहना की है, जो शून्य से नीचे तापमान और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जमोक पांसा दिबांग घाटी के एक फील्ड असाइनमेंट के दौरान लापता हुए थे। उनकी तलाश को लेकर पूरे अरुणाचल प्रदेश में चिंता और एकजुटता का माहौल है। स्थानीय समुदायों और संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि खोज अभियान को तब तक जारी रखा जाए, जब तक पांसा का पता नहीं चल जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed