फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: Some belongings of missing climbers found

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में लापता पर्वतारोहियों का कुछ सामान मिला

Tue, 18 Oct 2022 07:32 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Oct 2022 07:32 PM IST
सार

Arunachal Pradesh: राज्य के युवा मामलों के विभाग के एक साहसिक अधिकारी तापी म्रा अगस्त महीने में अपने सहयोगी के साथ लापता हो गए थे। सितंबर महीने में पूर्वी कामेंग जिला प्रशासन और भारतीय सेना ने करीब एक महीने तक उनकी खोज करने के बाद मौसम खराब होने के चलते सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया था...

विज्ञापन
Arunachal Pradesh: Some belongings of missing climbers found
अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ को खोजने के लिए सर्च - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी कामेंग जिला के माउंट ख्यारीसट्टम में लापता पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहायक निकू दाओ की तलाश में जुटे राहत एवं बचाव दल ने जीपीएस, मोबाइल, टेंट, जूते तथा अन्य निजी सामान बरामद करने का दावा किया है। तापी म्रा की बहन याटोक म्रा निलो ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। तापी म्रा अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता हैं।

विज्ञापन

सितंबर महीने में घटना स्थल पर मौसम खराब होने के कारण भारतीय सेना और पूर्वी कामेंग जिला प्रशासन द्वारा तलाश अभियान स्थगित कर दिया गया था, लेकिन एक बार फिर तापी की तलाश अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वयंसेवकों और तापी म्रा के परिवार के सदस्यों की एक 13 सदस्यीय दल जुटा हुआ है। तापी म्रा और निकू दाओ 17 अगस्त से लापता हैं। राहत एवं बचाव दल आठ दिन पैदल चलने के बाद कैंप-2 पहुंचा और पांच घंटे की तलाशी के बाद उन्होंने भारतीय ध्वज, सैटेलाइट फोन, टेंट, जूते, स्लीपिंग बैग और कई अन्य उपकरण बरामद किए।

विज्ञापन

याटोक म्रा निलो ने बताया कि यह जानकारी तलाशी अभियान में गए टीम लीडर टैगिट सोरंग ने टैगिन कल्चरल सोसाइटी के एक प्रतिनिधि दोष दासी को दी। भारी हिमपात के कारण पर इन उपकरणों को बर्फ की मोटी परत खोद कर निकालाय गया है। उन्होंने बताया कि टीम ने कैंप-2 इलाके में म्रा और दाओ के पदचिह्नों को भी देखा, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि लापता पर्वतारोही जीवित हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के युवा मामलों के विभाग के एक साहसिक अधिकारी तापी म्रा अगस्त महीने में अपने सहयोगी के साथ लापता हो गए थे। सितंबर महीने में पूर्वी कामेंग जिला प्रशासन और भारतीय सेना ने करीब एक महीने तक उनकी खोज करने के बाद मौसम खराब होने के चलते सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed