फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: Security forces recovered huge quantity of weapons from Changlang in a joint operation

Arunachal Pradesh: चांगलांग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sat, 28 Dec 2024 10:14 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:14 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये शस्त्र जंगल के क्षेत्र में छुपाए गए थे और चांगलांग में सक्रिय उग्रवादी समूहों की तरफ से पिछले छह महीनों से इनकी तलाश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक ये हथियार ईएनएनजी द्वारा पिछले साल आत्मसमर्पण करने से पहले दफनाए गए थे।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh: Security forces recovered huge quantity of weapons from Changlang in a joint operation
अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षा बलों ने एक समन्वित और संयुक्त अभियान में अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के मियाओ-विजयनगर के पास सामान्य क्षेत्र से एक विशाल हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इस संयुक्त अभियान को भारतीय सेना और असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस के समन्वय से अंजाम दिया। विशेषज्ञ टीमों की तरफ से व्यापक तलाशी के दौरान विशेषज्ञ ड्रोन, ट्रैकर कुत्ते,  धातु पहचानक जैसे उपकरणों का उपयोग किया गया।
विज्ञापन


चांगलांग क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोहिमा में बताया कि अभियान के दौरान, कई स्थानों से कुल दस प्रकार की असॉल्ट राइफलें बरामद की गईं, जो इस क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी बरामदियों में से एक मानी जा रही है। ये शस्त्र जंगल के क्षेत्र में छुपाए गए थे और चांगलांग में सक्रिय उग्रवादी समूहों की तरफ से पिछले छह महीनों से इनकी तलाश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक ये हथियार ईएनएनजी द्वारा पिछले साल आत्मसमर्पण करने से पहले दफनाए गए थे।
विज्ञापन


नामदफा रिजर्व फॉरेस्ट से निकाले गए थे तमाम पर्यटक
सुरक्षा बलों ने अपनी विशेषज्ञता और विश्वसनीय जानकारी का उपयोग करते हुए इस गहरे जंगल में छिपे हुए हथियारों का जखीरा खोज निकाला। अभियान को शुरू करने से पहले, सुरक्षा कर्मियों ने नामदफा रिजर्व फॉरेस्ट में मौजूद पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। उसके बाद इस अभियान को शुरू किया गया, ताकि यह हथियारों का जखीरा उग्रवादियों के हाथों में न पड़ जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को मिली थी सूचना
सूत्रों के मुताबिक इस सबंध में सुरक्षाबलों को लगातार यह जानकारी मिल रही थी कि पिछले छह महीनों में विभिन्न उग्रवादी समूहों, जिसमें एनएससीएम (आईएम) और एनएससीएन (केवाईए) भी शामिल हैं, ईएनएनजी के कैडरों की मदद से इस जखीरे को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों खुफिया जानकारी और सही समय पर कदम उठाकर विनाशकारी हथियारों को आतंकवादियों के हाथों में पहुंचने से पहले ही इसे खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed