फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Pema Khandu cabinet deputy cm Chowna Mein portfolio news in hindi

Arunachal Pradesh: सीएम पेमा खांडू ने मंत्रियों में बांटे विभाग, उप-मुख्यमंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 15 Jun 2024 03:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 15 Jun 2024 03:34 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्रियों के नामों के साथ उनके विभागों का विवरण दिया।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Pema Khandu cabinet deputy cm Chowna Mein portfolio news in hindi
पेमा खांडू - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए। अरुणाचल में जहां एक तरफ कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा तो दूसरी तरफ भाजपा ने जीत हासिल की। पेमा खांडू को एक बार अरुणाचल का मुख्यमंत्री बनाया गया। 13 जून को पेमा खांडू कैबिनेट के मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। भाजपा नेता चाउना मीन को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन


पेमा खांडू कैबिनेट में डिप्टी सीएम चाउना मीन को वित्त, योजना और निवेश, कर और उत्पाद शुल्क, राज्य लॉटरी, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी, बिजली और गैर-पारंपरिक ऊर्जा संसाधन जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


सीएम खांडू ने दिया कैबिनेट का विवरण
सीएम पेमा खांडू ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्रियों के नामों के साथ उनके विभागों का विवरण दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सभी मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मेरे सभी सहयोगियों को विभाग आवंटित कर दिया गया है। यह टीम अरुणाचल को प्रगति की ऊंचाई पर ले जाने के लिए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। यह टीम अनुभवी और युवा मंत्रियों का मिश्रण है, जो लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अपने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करें। सभी को बधाई और शुभकामनाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अरुणाचल की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 46 पर जीत हासिल की। वहीं एनपीईपी को पांच, एनसीपी को तीन, पीपीए को दो, कांग्रेस को एक और निर्दलीय को तीन सीटों पर जीत मिलीं। अरुणाचल के अलावा सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां 32 विधानसभा सीटों पर एसकेएम ने 31 पर जीत हासिल की, जबकि एसडीएफ को एक सीट पर जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed