फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: Nabam Tuki to face trust vote, Pema Khandu may be the candidate

पेमा खांडू होंगे अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, तुकी का इस्तीफा

Sat, 16 Jul 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh: Nabam Tuki to face trust vote, Pema Khandu may be the candidate
- फोटो : ani

नबाम तुकी की जगह अब पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। खांडू को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुना गया है। फिलहाल उन्हें बहुमत भी साबित नहीं करना होगा। इसके साथ ही अब तक मुख्यमंत्री रहे नबाम तुकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


तुकी, दिसंबर 2015 के बाद से अपने पद के लिए जूझ रहे हैं, जब उन्हें अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इसे भंग कर दिया गया, विरोधी कांग्रेसी नेता कलीखो पुल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिसे भाजपा ने बाहर से समर्थन दिया था।
विज्ञापन


हालांकि, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बहाल करने का ऐलान किया। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि अरुणाचल के राज्यपाल जेपी राजखोवा ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया और तत्कालीन मुख्यमंत्री नबाम तुकी को बर्खास्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेमा खांडू को मिला कांग्रेस विधायकों का समर्थन

Arunachal Pradesh: Nabam Tuki to face trust vote, Pema Khandu may be the candidate

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरुणाचल प्रदेश के कार्यकारी राज्यपाल तथागत रॉय ने नबाम तुकी को 16 जुलाई को बहुमत साबित करने के लिए कहा था। नबाम तुकी ने फ्लोर टेस्ट के लिए 10 का समय मांगा था लेकिन तथागत रॉय ने इससे इंकार कर दिया। बता दें कि अरुणाचल के राज्यपाल जेपी राजखोवा बीमार चल रहे हैं इसलिए तथागत रॉय कार्यकारी राज्यपाल के तौर पर कामकाज देख रहे हैं।

37 वर्षीय पेमा खांडू को विधायक दल का नेता चुना गया है। पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। दोरजी खांडू का निधन साल 2011 में एक हेलीकॉप्टर हादसे में हो गया था। पेमा खांडू तुकी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

बता दें कि कांग्रेस के 21 विधायक नबाम तुकी के खिलाफ हैं। इन्हीं की वजह से तुकी सरकार मुश्किल में आई थी। फिलहाल 60 विधायकों वाली अरुणाचल विधानसभा में पेमा खांडू के समर्थन में करीब 44 विधायक आ गए हैं। इनमें विरोधियों के प्रमुख नेता कलिको पुल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed