फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh missing teen case: Miram Taron father alleges, Chinese army PLA kicked his son gave electric shocks

अरुणाचल से गायब युवक का मामला: मिराम के पिता ने लगाया आरोप, चीनी सेना ने उनके बेटे को लातों से मारा, दिए इलेक्ट्रिक शॉक 

Tue, 01 Feb 2022 02:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Feb 2022 02:31 PM IST
सार

मिराम के पिता ने आरोप लगाया है कि चीनी सेना की हिरासत में रहने के दौरान उनके बेटे की आंखों पर पट्टी बांधी गई। उसे लातों से मारा गया। यहां तक कि उसे इलेक्ट्रिक शॉट दिए गए, जिस कारण मिराम अभी भी सदमे में है। 
 

विज्ञापन
Arunachal Pradesh missing teen case: Miram Taron father alleges, Chinese army PLA kicked his son gave electric shocks
मिराम तेरान - फोटो : Social Media

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश से कथित रूप से चीनी सेना द्वारा अपहरण किए गए युवक के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। युवक मिराम तेरान के पिता ओपांग तेरान ने आरोप लगया है कि चीनी सेना ने उनके बेटे को मानिसक व शारीरिक यातनाएं दी हैं, इस कारण मिराम अभी भी सदमे में है। उन्होंने बताया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। 

विज्ञापन


मिराम को दिया गया इलेक्ट्रॉनिक शॉक
मिराम के पिता ओपांग ने कहा कि उनके बेटे को चीनी सेना ने कई यातनाएं दीं। उसे ज्यादातर समय आंखों पर पट्टी बांध कर रखा गया। उसके हाथ भी बंधे रहे। वहां पर चीनी अधिकारियों ने उसे लातों से पीटा, यहां तक कि उसे इलेक्ट्रॉनिक शॉक भी दिए गए। 
विज्ञापन


सोमवार को परिवार से मिला था मिराम 
चीनी सेना ने मिराम को 27 जनवरी को भारतीय सेना के हवाले कर दिया था, लेकिन यहां पर उसे आइसोलेशन में रखा गया था। सोमवार को उसे परिवार के हवाले कर दिया गया था। जिला उपायुक्त शाश्वत सौरभ ने बताया कि भारतीय सेना ने सियांग जिले में आयेाजित एक कार्यक्रम में मिराम को उसके माता-पिता को सौंप दिया था। घर लौटने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से उसका स्वागत भी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी को हुआ था गायब 
18 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास से मिराम गायब हो गया था। इसके बाद सामने आया कि चीनी सेना द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है। हालांकि, चीनी सेना ने आरोप को खारिज किया। बाद में चीनी अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें गायब हुआ युवक चीन में मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed