फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Foundation Day: PM Modi said - state will become development engine of the 21st century

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए हो रहा काम, 21वीं सदी का विकास का इंजन बनेगा राज्य 

Sun, 20 Feb 2022 11:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Feb 2022 11:19 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात सालों में अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए काफी काम हुआ है। सरकार इस राज्य को पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए काम कर रही है। 

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Foundation Day: PM Modi said - state will become development engine of the 21st century
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, पूर्वोत्तर भारत 21वीं सदी में देश के विकास का इंजन बनेगा। राज्य की जनता को 36 वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि, 50 साल पहले नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एनईएफए) को एक नया नाम मिला, अरुणाचल प्रदेश के रूप में इसे एक नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि यह पहचान सूर्योदय की है। राज्य की मेहनती व देशभक्त जनता ने 50सालों में इस पहचान को लगातार सशक्त किया है। 

विज्ञापन


सात सालों में किया अभूतपूर्व काम
पीएम मोदी ने कहा कि, अरुणाचल प्रदेश के विकास में तेजी लाने के लिए पिछले सात सालों में अभूतपूर्व काम किया गया है। जिस तरह से राज्य के लोगों ने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया है वह देश के लिए प्रेरणा है। देशभक्ति और सामाजिक सद्भाव की भावना को अरुणाचल प्रदेश ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पीएम ने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों की वीरता की गाथा प्रत्येक भारतीय के लिए एक अमूल्य विरासत है।
विज्ञापन


पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार बनाने के लिए हो रहा काम
नरेंद्र मोदी ने कहा कि, केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश को पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए काम कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में अरुणाचल की भूमिका को देखते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना की गई है। प्रकृति ने अरुणाचल को अपने बहुत सारे खजाने के साथ संपन्न किया है। आपने प्रकृति को जीवन का हिस्सा बनाया है। हम कोशिश कर रहे हैं अरुणाचल की इस पर्यटन क्षमता को पूरी दुनिया में ले जाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed