फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh CM Pema Khandu Assam CM Himanta Biswa Sarma hold a meeting over the Arunachal Pradesh-Assam border issue in Namsai Latest News Update

Arunachal-Assam Border Issue: अरुणाचल-असम सीमा विवाद पर बड़ी खबर, समस्या के समाधान के लिए दोनों राज्यों के सीएम की अहम बैठक

Fri, 15 Jul 2022 03:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Jul 2022 03:08 PM IST
सार

CM सरमा ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच सीमा विवाद को हल करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अब सिर्फ 86 गांवों में विवाद है, 123 गांव में नहीं। यह ऐतिहासिक है।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh CM Pema Khandu Assam CM Himanta Biswa Sarma hold a meeting over the Arunachal Pradesh-Assam border issue in Namsai Latest News Update
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नामसाई में अरुणाचल प्रदेश-असम सीमा मुद्दे पर अहम बैठक की। इस दौरान सीएम खांडू ने कहा कि यह विवाद अब सात दशकों से चल रहा है, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हमें इसे टेबल पर हल करने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


असम के सीएम हिमंत बी सरमा ने कहा कि 24 जनवरी को गुवाहाटी में हुई बैठक में हमने तय किया कि 123 गांवों के हमारे विवाद को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, जो भी संकल्प होगा, वह इन गांवों तक ही सीमित रहेगा। 20 अप्रैल को हमने फैसला किया कि दोनों राज्य अपनी क्षेत्रीय समितियों को सूचित करेंगे। इन क्षेत्रीय समितियों के पास 9 सूत्रीय संदर्भ होंगे। लोगों से, नागरिक समाज से बात करें और विवाद को सुलझाने के लिए हर गांव में जाएं। असम और अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 12 समितियों को अधिसूचित किया, इन समितियों के 96 लोग आज यहां मौजूद हैं। 
विज्ञापन


सरमा ने कहा कि आज यह निर्णय लिया गया है कि 15 सितंबर तक इस पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी है। सभी जिलों को एकता, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचित किया गया है। अकेले इन जिलों में कोई कमेटी नहीं जाएगी। दोनों राज्यों की समितियां साथ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच सीमा विवाद को हल करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अब सिर्फ 86 गांवों में विवाद है, 123 गांव में नहीं। यह ऐतिहासिक है। यह नामसाई घोषणा आगे की कार्रवाई के लिए भारत सरकार को भेजी जाएगी। अगर किसी गांव से 15 सितंबर से पहले कोई ठोस प्रस्ताव आता है तो हम उसे भी भेजेंगे। कुछ विवाद रहने पर बातचीत करने के लिए एक अंतरिम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।


उन्होंने कहा कि तब तक विकास गतिविधि, स्कूल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें और यथास्थिति बनी रहेगी। हम लोगों को परेशान नहीं करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने का था कि इस साल के भीतर इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। हम उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed