{"_id":"63dfea7a142b434fbb67b6db","slug":"arunachal-pradesh-cm-meets-soldiers-of-itbp-and-parachute-regiment-encouraged-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: ITBP और पैराशूट रेजिमेंट के जवानों से मिले अरुणाचल प्रदेश के CM, हौसला बढ़ाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: ITBP और पैराशूट रेजिमेंट के जवानों से मिले अरुणाचल प्रदेश के CM, हौसला बढ़ाया
Sun, 05 Feb 2023 11:12 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा, पैराशूट रेजिमेंट का 11 पैरा (विशेष बल) उत्तर पूर्व में आसाधारण काम कर रही है। उनकी बहादुरी, वीरता और पेशेवराना अंदाज अतुलनीय है। उन्होंने आगे कहा कि पैरा (एसएफ) के 11 वें स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधत कर खुशी हुई।
विज्ञापन
सीएम पेमा खांडू ने किया आईटीबीपी सीमा चौकियों का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी सीमा चौकियों का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बातचीत की। दूसरी ओर, उन्होंने भारतीय सेना के 11 पैरा (विशेष बल) के 11 स्थापना दिवस का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पैराशूट रेजिमेंट का 11 पैरा (एसएफ) टीम उत्तर पूर्व क्षेत्र में असाधारण काम कर रही है। उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल में इसकी तस्वीरें साझा करते हुए, इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पैराशूट रेजिमेंट का 11 पैरा (विशेष बल) उत्तर पूर्व में आसाधारण काम कर रही है। उनकी बहादुरी, वीरता और पेशेवराना अंदाज अतुलनीय है। उन्होंने आगे कहा कि पैरा (एसएफ) के 11 वें स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधत कर खुशी हुई। मुख्यमंत्री पेमाखांडू ने कहा, असम के मिसामारी में आज बल के 11वें स्थापना दिवस को संबोधित कर खुशी हुई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी सीमा चौकियों का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौसला भी बढ़ाया।