फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: Chinese troops intruded into Indian territory with road-building machines

चीन की नापाक हरकत, भारतीय सीमा में 200 मीटर तक घुस आए सैनिक

Wed, 03 Jan 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh: Chinese troops intruded into Indian territory with road-building machines
सांकेतिक तस्वीर
डोकलाम विवाद को शांत हुए ज्यादा दिन नहीं हुए कि चीन के सैनिकों ने इस बार अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ कर सड़क बनाने की कोशिश की है। स्थानीय लोगों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर के आखिरी दिनों में चीनी सैनिक करीब 200 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। वह अपने साथ सड़क बनाने की मशीन लेकर आए थे। हालांकि जब चीनी सैनिक ऊपरी सियांग जिले में बॉर्डर से सटे एक गांव में पहुंचने वाले थे तब उन्हें भारतीय सैनिकों ने रोक दिया।
विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के सैनिकों में किसी प्रकार की झड़प तो नहीं हुई, हालांकि चीनी सैनिक रोड-कंस्ट्रक्शन का सामान घटनास्थल पर ही छोड़ भागे। पिछले कुछ समय से चीन की ओर से सड़क निर्माण गतिविधि काफी बढ़ गई है। बता दें कि डोकलाम विवाद को खत्म हुए अभी चार महीने ही हुए हैं। डोकलाम एक ट्राई-जंक्शन है, जहाँ भारत, चीन और भूटान की सीमा मिलती है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरक्षा जवानों ने चीनी सैनिकों को बिसिंग गांव के पास रोका था। उनके मुताबिक, भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों का रास्ता रोक दिया था और दो खुदाई मशीन समेत उनका रोड-कंस्ट्रक्शन का सामान जब्त कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना हफ्ता-10 दिन पहले की है। बता दें कि 22 दिसंबर को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के यांग जिएची बैठक में बॉर्डर समेत कई मुद्दों पर बात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed