{"_id":"68f4ba269f6cc885b9099bf3","slug":"arunachal-pradesh-assam-rifles-foil-abduction-attempt-of-labourers-from-nscn-k-rebel-cadres-news-and-updates-2025-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश: तिरप जिले में असम राइफल्स ने अगवा दो मजदूरों को छुड़ाया, उग्रवादियों का अपहरण का प्रयास नाकाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश: तिरप जिले में असम राइफल्स ने अगवा दो मजदूरों को छुड़ाया, उग्रवादियों का अपहरण का प्रयास नाकाम
Sun, 19 Oct 2025 03:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 19 Oct 2025 03:45 PM IST
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों से बचाए गए मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में असम राइफल्स ने त्वरित और समन्वित अभियान चलाकर एनएससीएन-के (रिबेल) के कब्जे से दो अगवा मजदूरों को सकुशल छुड़ा लिया। यह घटना 18 अक्टूबर को दादम सर्कल के लाहो गांव में हुई थी, जब उग्रवादियों ने निर्माण स्थल से दोनों मजदूरों का अपहरण कर लिया था।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी मिलते ही असम राइफल्स की टुकड़ियां तुरंत सक्रिय हुईं और नीयानू क्षेत्र में एक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने संयम और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की।

नियंत्रित और सटीक प्रतिक्रिया के चलते दोनों मजदूरों को बिना किसी नुकसान के छुड़ा लिया गया। बचाए गए व्यक्तियों को चिकित्सीय जांच और आवश्यक सहायता के लिए खोंसा लाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी और सैनिटाइजेशन अभियान अब भी जारी है ताकि भागे हुए उग्रवादियों को पकड़ा जा सके और किसी भी संभावित गतिविधि को रोका जा सके।