फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Kumar Sinha again made director of SPG; re-appointment on contract basis

SPG: फिर एसपीजी के निदेशक बनाए गए अरुण कुमार सिन्हा; अनुबंध के आधार पर हुई दोबारा नियुक्ति

Tue, 30 May 2023 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 30 May 2023 11:00 PM IST
सार

अरुण कुमार सिन्हा मार्च 2016 से एसपीजी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा को बीते साल विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक के रूप में एक साल का विस्तार दिया गया था।

विज्ञापन
Arun Kumar Sinha again made director of SPG; re-appointment on contract basis
Arun Kumar Sinha - फोटो : Facebook

विस्तार

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) निदेशक अरुण कुमार सिन्हा को अनुबंध के आधार पर दोबारा नियुक्त किया है। वे 31 मई को रिटायर हो रहे थे। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


जारी अधिसूचना के आधार पर, अरुण कुमार सिन्हा की दोबारा नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अरुण कुमार सिन्हा को अनुबंध के आधार पर विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक की रैंक पर नियुक्ति दी है। साथ ही उनका वेतन डीजी के आधार पर होगा। इसमें कहा गया है कि उनका यह कार्यकाल उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख यानी 31.05.2023 से एक वर्ष तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा। इस नियुक्ति के संबंध में केंद्र सरकार के पुनर्नियुक्त अधिकारियों पर लागू सामान्य नियमों और शर्तों का उनको पालन करना होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अरुण कुमार सिन्हा मार्च 2016 से एसपीजी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा को बीते साल विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक के रूप में एक साल का विस्तार दिया गया। एसपीजी का जिम्मा प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम की सुरक्षा का होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी क्षेत्र से 17 अधिकारियों की नियुक्ति करेगी केंद्र सरकार
वहीं, केंद्र सरकार ने अपने विभागों में निजी क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों की भर्ती करने की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से छह विभागों में निजी क्षेत्र से इन वरिष्ठ अधिकारियों को संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव स्तर पर संविदा आधार पर नियुक्त करने को कहा है। नरेंद्र मोदी सरकार ने 2018 में इस तरह से अधिकारियों की नियुक्ति की योजना शुरू की थी और यह ऐसा चौथा भर्ती अभियान होगा। आम तौर पर संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव स्तर पर अखिल भारतीय और समूह-ए सेवाओं के अधिकारी होते हैं।


अधिकारियों ने बताया कि ताजा भर्तियां स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, ऊर्जा मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत ग्रामीण विकास विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग और सांख्यिकीय तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय में की जाएंगी। बता दें कि यूपीएससी ने 20 मई को भी निजी क्षेत्र से 20 विशेषज्ञों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed