{"_id":"5af949fa4f1c1bd6408b53b6","slug":"arun-jaitley-underwent-renal-transplant-surgery-at-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में हुआ अरुण जेटली का सफल 'किडनी ट्रांसप्लांट', हालत खतरे से बाहर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एम्स में हुआ अरुण जेटली का सफल 'किडनी ट्रांसप्लांट', हालत खतरे से बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली का एम्स में सफलतापूर्वक किडनी प्रत्यारोपण किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और जेटली की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। किडनी दान करने वाले शख्स की हालत में भी तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
आज सुबह 8 बजे हुआ ऑपरेशन
65 साल के जेटली को शनिवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उन्हें आज सुबह 8 बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। जेटली पिछले एक महीने से डायलिसिस पर थे। सूत्रों के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट में अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप गुलेरिया शामिल थे जोकि एम्स के डायरेक्टर रनदीप गुलेरिया के भाई भी हैं।
विज्ञापन
6 अप्रैल को दी थी बीमारी की जानकारी
जेटली ने 6 अप्रैल को अपनी बीमारी के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी थी और लंदन में 10वीं भारत-यूके बैठक को खारिज कर दिया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'मैं किडनी संबंधित समस्याओं का इलाज करवा रहा हूं, किडनी में कुछ इंफेक्शन हुआ है।' उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि वह इस समय घर पर आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं कई सर्जरी
सितंबर 2014 में जेटली ने वजन बढ़ने की वजह से बेरिएट्रिक सर्जरी करवाई थी। इससे पहले उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में सर्जरी करवाई थी लेकिन बाद में उन्हें एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया। आपको बता दें कि जेटली कई सालों पहले हार्ट सर्जरी भी करवा चुके हैं और डायबिटीज के मरीज हैं।
Finance Minister Arun Jaitley underwent Renal Transplant surgery at AIIMS, #Delhi. The surgery was successful. He is stable & recovering well. pic.twitter.com/BbIu5vVbQc
— ANI (@ANI) May 14, 2018