फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley says pakistan increased ceasefire violation to push terrorists into kashmir

जेटली बोले- कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ के लिए पाक लगातार कर रहा सीजफायर उल्लंघन

Fri, 04 Aug 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 04 Aug 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley says pakistan increased ceasefire violation to push terrorists into kashmir
arun jaitley

लोकसभा में रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में सीमा पर से आतंकियों की घुसपैठ बढ़ाने की कोशिश लगातार कर रहा है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री जेटली ने लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना का पश्चिमी सीमा पर वर्चस्व और गहरा प्रभाव है। सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना लगातार कोशिश कर रही है। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की कोशिशें तेज कर दी हैं। 
विज्ञापन


अरूण जेटली ने कहा कि सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते इस साल सीमा पर कई घुसपैठ को रोका गया है। जिसके चलते देश में घुसपैठ की घटनाएं कम हुई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस साल पाकिस्तान की ओर से 285 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि पिछले साल कुल 228 बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उलंघन किया गया था। इस गोलीबारी में 6 आम नागरिकों की मौत हुई थी। उन्होने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 221 बार सीजफायर का उल्लंधन किया गया है। इन सीमाओं पर बॉर्ड सिक्योरिटी फोर्स से जवान तैनात रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed