फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley said that It is the people who have compelled this reform at GST Conclave in Chennai

चेन्नईः जीएसटी कॉन्क्लेव में बोले जेटली- जनता चाहती थी इसलिए बनाया कानून

Sun, 30 Jul 2017 07:27 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sun, 30 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley said that It is the people who have compelled this reform at GST Conclave in Chennai
अरुण जेटली - फोटो : ani

चेन्नई में जीएसटी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यही लोग हैं जिन्होंने इस कर सुधार को लाने पर मजबूर किया है। साथ ही सभी सरकारों, केंद्रों और राज्यों को एक साथ लाया है। संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि जीएटी लागू करने  में कुछ दिक्कतें जरुर आई हैं। लेकिन मैं इन दिक्कतों को लेकर सचेत हूं और इसलिए हम आज आपसब से बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
बता दें कि संसद के सेंट्रल हॉल में 31 जून की आधी रात को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम मोदी ने बटन दबाकर जीएसटी को लॉन्च किया था। जिसके बाद उसको 1 जुलाई से लागू किया गया। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी को संसद की मंजूरी के साथ ही राज्य विधानसभाओं से भी हरी झंडी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी के लागू होने से हर सामान और हर सेवा पर सिर्फ एक टैक्स लगेगा यानी वैट, एक्साइज और सर्विस टैक्स की जगह एक ही टैक्स लगेगा। आम भारतवासी को जीएसटी से सबसे बड़ा फायदा होगा कि पूरे देश में सामान पर देश के लोगों को एक ही कर चुकाना होगा। इससे आम जनता को सस्ते और किफायती दरों पर सामान मिलेगा।


जीएसटी के लागू होते ही केंद्र को मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स सब खत्म हो जाएंगे। राज्यों को मिलने वाला वैट, मनोरंजन कर, लक्जरी टैक्स, लॉटरी टैक्स, एंट्री टैक्स, चुंगी वगैरह भी खत्म हो जाएगी। गौरतलब है कि भारत में वर्ष 2006-07 के आम बजट में पहली बार इसका जिक्र किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed