{"_id":"58d49b234f1c1b61371a19dd","slug":"arun-jaitley-said-up-will-have-to-find-own-resources-for-loan-waiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की कर्ज माफी के लिए यूपी सरकार को जुटाने होंगे संसाधनः जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसानों की कर्ज माफी के लिए यूपी सरकार को जुटाने होंगे संसाधनः जेटली
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी के लिए अब योगी आदित्यनाथ सरकार को खुद ही संसाधनों की तलाश करनी होगी। गुरुवार को राज्यसभा के एक विधेयक पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसका संकेत दिया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किए गए किसानों की कर्ज माफी के वायदे पर प्रश्न पूछा, जिसके जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा अगर कोई राज्य सरकार समर्थ है और इस दिशा में काम करना चाहती है तो उसे इसके लिए खुद ही संसाधनों की तलाश करनी चाहिए।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी जब एक राज्य की मदद की जाए और दूसरे की नहीं। महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान आदि अन्य राज्य भी कृषि ऋण छूट के लिए राजनीतिक मांग कर चुके हैं। जिसके आश्वासन में वित्त मंत्री ने ये बात कही।
विज्ञापन
जेटली के जवाब में यह संकेत नहीं दिया गया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की ऋण माफी पर विचार कर रही है या नहीं।
हालांकि वित्त मंत्री की किसी राज्य का नाम लिए बिना दी गई इस टिप्पणी से ये बात स्पष्ट हो गई कि उत्तर प्रदेश में नई बीजेपी सरकार को राज्य के छोटे और सीमांत किसानों के लिए कृषि ऋण छूट के वायदे को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों की तलाश करनी होगी।