फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley said: 12 thousand crores relief for the salaried and elderly

वेतनभोगियों व बुजुर्गों को बजट में 12 हजार करोड़ की राहत: जेटली

Fri, 09 Feb 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Feb 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley said: 12 thousand crores relief for the salaried and elderly
अरुण जेटली - फोटो : PTI

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि बजट में वेतनभोगी वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों को 12 हजार करोड़ रुपये का फायदा दिया गया है। उन्होंने इक्विटी पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर (एलटीसीजी) लगाने को भी जायज ठहराते हुए कहा कि सरकार मुश्किलों से निपटना जानती है। 

विज्ञापन


एलटीसीजी को जायज ठहराया, कहा- नोटबंदी व जीएसटी से अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ

वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से मध्यकालीन और दीर्घकालीन अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा और देश अगले वित्त वर्ष से विश्व की सबसे तेजी से उभरने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा। बजट 2018-19 पर चर्चा का जवाब देते हुए जेटली ने कहा कि मई 2014 में एनडीए की सरकार बनने के बाद कई सारी चीजें बदली हैं। हमें जो चीजें विरासत में मिली थीं और जो चीजें हमने तैयार की हैं, वे बिल्कुल अलग हैं।
विज्ञापन

 
समझा जा रहा है कि भारत ने 0.1 फीसदी से पिछड़ते हुए सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था का दर्जा खो दिया है। इस बारे में जेटली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुताबिक भारत एक बार फिर यह दर्जा हासिल कर लेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में कोई भारतीय अर्थव्यवस्था के उज्ज्वल भविष्य की बात नहीं करता था। ऐसा इसी सरकार में हुआ है। नोटबंदी के बाद कांग्रेस ने विकास दर में 2 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था लेकिन यह महज 0.2 फीसदी गिरी है। इसके बाद ही व्यक्तिगत आयकर का आधार बढ़ा है और डिजिटलीकरण का विस्तार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजट में उन्होंने हर वर्ग का ख्याल रखने की कोशिश की है और मध्यवर्ग तथा वरिष्ठ नागरिकों को भी राहत दी है। वेतनभोगी वर्ग को दी गई राहत का कुल खर्च 8 हजार करोड़ रुपये है वहीं पेंशनभोगी और वरिष्ठ नागरिकों को फायदा देने से सरकारी खजाने पर 4000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। चुनौती के इस दौर में भी 12 हजार करोड़ रुपये की राहत देना जरूरी था और मैंने पिछले चार बजट से यह परंपरा बरकरार रखी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed