फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley always worked for the betterment of society says Manmohan singh

सोनिया, मनमोहन और राहुल ने जेटली के निधन पर दुख जताया

Sat, 24 Aug 2019 08:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 24 Aug 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley always worked for the betterment of society says Manmohan singh
अरुण जेटली (फाइल फोटो)

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि देश ने ऐसा नेता खो दिया है जिन्होंने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया। उन्होंने जेटली की पत्नी संगीता जेटली को शोक संदेश भेजकर दुख जताया। सिंह ने कहा, 'मुझे हमारे प्रिय अरुण जेटली जी के असामयिक निधन की दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जेटली जी विख्यात वकील, शानदार वक्ता, बहुत अच्छे प्रशासक और अद्भुत सांसद थे। उनके निधन से हमारे देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिन्होंने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया।'  पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, 'दुख की इस घड़ी में मैं आपके और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।' 
विज्ञापन


सोनिया ने भी जताया दुख 

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख जताया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया ने एक बयान में जेटली के निधन पर दुख जताते हुए कहा, 'जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, सांसद और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।' 

राहुल ने जेटली के निधन पर दुख जताया

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शनिवार को दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।



पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, अभिषेक मनु सिंघवी एवं कपिल सिब्बल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी जेटली के निधन पर दुख प्रकट किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed