फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arun jaitley 7.5 per cent growth is not enough for India

'भारत के लिए नाकाफी है 7.5 फीसदी की विकास दर'

Fri, 15 Apr 2016 02:51 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 02:51 AM IST
सार

  • सरकार अपने सभी राजकोषीय मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा कर रही है
  • जेटली अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक की ग्रीष्मकालीन बैठकों में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं अमेरिका 

विज्ञापन
arun jaitley 7.5 per cent growth  is not enough for India
- फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत की 7.5 फीसदी की मौजूदा विकास दर उसकी अपनी जरूरत के स्तर के हिसाब से काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में बेहतर करने की क्षमता है। वहीं भारत के निर्यात में गिरावट पर चिंता जाहिर करते हुए जेटली ने कहा कि देश के विकास के मापदंड सही रास्ते पर हैं। सरकार समावेश के साथ सुधार के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रही है और अपने सभी राजकोषीय मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा कर रही है।
विज्ञापन


अरुण जेटली ने एक वैश्विक अमेरिकी थिंक टैंक कार्नेगी एनडाउमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में कहा कि मौजूदा स्थिति में वैश्विक मापदंडों के अनुरूप 7.5 फीसदी की विकास दर के जरिए क्या हम बेहतर कर रहे हैं, इसका जवाब हां हैं। लेकिन हमारी अपनी जरूरतों के मापदंडों के हिसाब से क्या हम पर्याप्त रूप से अच्छा कर रहे हैं? इस बारे में मुझे लगता है कि हम इससे बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन


जेटली अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक की ग्रीष्मकालीन बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं। यहां वह चीन और अमेरिका के वित्त मंत्रियों के साथ भी बैठकें करेंगे। अमेरिका के एक सप्ताह प्रवास के दौरान जेटली न्यूयार्क भी जाएंगे जहां वे भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने को लेकर निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगे। जेटली अपनी वाशिंगटन यात्रा की शुरूआत शहर के नामी आर्थिक विचारकों से मिल कर करेंगे। उनकी ये बैठकें ऐसे समय होने जा रही है जब कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष तथा विश्वबैंक ने भारत के लिये मजबूत वृद्धि का अनुमान जताया है जिससे वह इस मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार को वह वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के जी20 सत्र में भाग लेंगे। शनिवार को जेटली आईएमएफ  तथा विश्वबैंक से संबद्ध बैठकों में भी भाग लेंगे। वह रविवार को न्यूयार्क के लिये रवाना होंगे जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जेटली 20 अप्रैल को न्यूयार्क से वापस भारत के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed