{"_id":"591a359c4f1c1bfc71f229b5","slug":"article-370-will-not-solve-kashmir-problem-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ अनुच्छेद 370 हटाना कश्मीर समस्या का समाधान नहीं: शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिर्फ अनुच्छेद 370 हटाना कश्मीर समस्या का समाधान नहीं: शाह
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 16 May 2017 04:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार कश्मीर मुद्दे को ‘कूटनीतिक’ तरीके से संभाल रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि सिर्फ अनुच्छेद 370 हटा देने से कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं होगा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री कश्मीर के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा बल वहां बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह यहां एक चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
शाह ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुरक्षा एजेंसियों के हस्तक्षेप से कश्मीर हर हाल में भारत का ही रहेगा।’ अनुच्छेद 370 पर उन्होंने कहा, ‘कश्मीर समस्या को केवल इसे हटाकर हल नहीं किया जा सकता। वहां दूसरे मुद्दे भी हैं। सिर्फ अनुच्छेद 370 हटाने से इनका हल नहीं निकलेगा। भाजपा इस पर अकेले फैसला नहीं करेगी। हम उचित समय आने पर दूसरों से इस मुद्दे पर बात करेंगे।’
विज्ञापन
शाह ने यह मानने से भी इनकार कर दिया कि कश्मीर में हाल की हिंसा राज्य में पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं मानता कि इस तरह की घटनाएं सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई की प्रतिक्रिया में होती हैं। वहां जो कुछ भी लापरवाही हुई उसे दूर किया जाएगा। गठबंधन अब भी चल रहा है।’
विज्ञापन