फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arthi Baba's election campaign on pyre, office in cemetery

एक प्रत्याशी जो अर्थी पर लेटकर कर रहा है चुनाव प्रचार!

Fri, 10 Feb 2017 02:17 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
Arthi Baba's election campaign on pyre, office in cemetery
हर चुनाव की तरह इस बार भी यूपी चुनाव में अलग तरह के प्रत्याशी देखे जा सकते है। अभिनेता राजपाल यादव के भाई की राजनीतिक पार्टी सर्व संभाव पार्टी के प्रत्याशी रजंन यादव यूपी विधानसभा चुनाव में अर्थी पर बैठकर प्रचार कर रहें है। रंजन के चुनावी प्रचार के देखते हुए लोग उन्हें अर्थी बाबा कहते है।
विज्ञापन


उनका चुनावी नारा भी मुख्य राजनेताओं से एक दम अलग है। उनका चुनावी नारा राम नाम सत्य है। वह अर्थी पर बैठकर और यह नारा बोलकर लोगों से वोट मांगते है। बताया जा रहा है कि अर्थी बाबा अपना नामांकन भरने भी अर्थी पर सवार होकर गए थे। अर्थी बाबा के राजनीतिक अनुभव की बात करें तो उनके लिए चुनाव कोई नई चीज नहीं है। 
विज्ञापन

 

एमबीए पास कर चुके है अर्थी बाबा

Arthi Baba's election campaign on pyre, office in cemetery
वह कई बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है। हालंकि अभी तक उन्हें किसी भी चुनाव में जीत हासिल नही हुई है। मगर वह हर चुनाव में बेहद गंभीर नजर आते है। यह पहली बार कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट ( एमबीए ) की पढ़ाई कर चुके अर्थी बाबा गोरखपुर की चौरी-चोरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है।

उनके मुकाबले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोरंजन यादव है। अर्थी बाबा के ऑफिस एक शमाशान घाट में है, जहां उनके समर्थक आते-जाते भी रहते है। वहीं राजनीति पर अर्थी बाबा का कहना है कि वह किसी प्रइवेट कंपनी में काम करना चाहता था।

मगर बाद में उन्होंने लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना शुरू कर दिया। उनका माना है कि पूरी राजनीतिक प्रणाली को भ्रष्ट लोगों से भरी हुई है जिसको दूबारा से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्ट लोगों की राजनीति के खिलाफ ही मैनें  अर्थी पर सवार होकर प्रचार करने का फैसला किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed