फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arrest warrant issued against eight GJM leaders

दार्जिलिंग: विमल गुरुंग समेत आठ शीर्ष नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Thu, 07 Sep 2017 04:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दार्जिलिंग 
ब्यूरो/ अमर उजाला, दार्जिलिंग  Updated Thu, 07 Sep 2017 04:08 AM IST
विज्ञापन
 Arrest warrant issued against eight GJM leaders
गोरखालैंड के लिए आंदोलन - फोटो : Media India Group
दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को शांति रैली निकाली, वहीं गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के निष्कासित नेता विनय तामंग की अगुवाई में मोमबत्ती रैली निकाली गई। इस बीच, राज्य पुलिस ने मोर्चा पर दबाव बढ़ाते हुए उसके अध्यक्ष विमल गुरुंग, उनकी पत्नी आशा गुरुंग और महासचिव रोशन गिरि समेत आठ नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। दूसरी ओर, पुलिस ने मंगलवार को गुरुंग के समर्थन में दार्जिलिंग में निकली एक रैली में शामिल दो मोर्चा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस दौरान इलाके में तनाव बना रहा। इन रैलियों को ध्यान में रखते हुए इलाके में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देब ने आज सिलीगुड़ी से 20 किमी दूर गाड़ीधुरा इलाके में एक शांति जुलूस की अगुवाई की। यह इलाका दार्जिलिंग शहर से 50 किमी दूर है। 
विज्ञापन


इस रैली में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इससे पहले मिरिक व गाड़ीधुरा इलाके में जनजीवन काफी हद तक सामान्य हो गया और दुकानें व बाजार भी खुल गए। रैली के बाद मंत्री ने स्थानीय लोगों में खाने-पीने का सामान भी बांटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पर्वतीय इलाके में शांति व सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। मंत्री ने सिलीगुड़ी से गाड़ीधुरा तक राज्य परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने का भी एलान किया ताकि आम लोगों को आवाजाही में सहूलियत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed