फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   around four hundred ceasefire violations in just two months of 2018 between Pakistan and India

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, दो महीनों में 400 से ज्यादा सीजफायर उल्लंघन

Tue, 27 Feb 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
around four hundred ceasefire violations in just two months of 2018 between Pakistan and India
- फोटो : PTI

पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि साल 2018 में पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है।  साल 2018 को अभी 2 महीने ही बीते हैं और अभी तक 400 से ज्यादा सीजफायर उल्लंघन हो गए हैं। सीजफायर में शहीद होने वाले भारतीय सैनिकों की संख्या 16 बताई जा रही है, जबकि पाकिस्तान के 23 जवान मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


दोनों देशों की सेनाओं की तरफ से 105 एमएम लाइट फील्ड गन्स, 120एमएम हेवी मोर्टार और एंटी-टैंक गाइडिड मिसाइल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले हफ्ते उरी सेक्टर में बड़ा हमला किया गया था। सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने साल 2017 में 860 सीजफायर उल्लंघन किए। 
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर में 198 किलोमीटर फैले इंटरनेशनल बॉर्डर, 778 किलोमीटर के लाइन ऑफ कंट्रोल और सियाचिन के 110 किलोमीटर फैले बॉर्डर में ज्यादातर सीजफायर उल्लंघन हो रहे हैं। भारत ने एलओसी के क्षेत्र बलनोई, मेंधार, कलाल, डोडा में पाकिस्तानी आर्मी के कई इलाकों को ढेर किया है। सेना का कहना है कि इन इलाकों में करीब 400 आतंकियों को पाकिस्तान का सपोर्ट मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरी हमले के बाद बढ़े सीजफायर उल्लंघन
दरअसल, पिछले साल उरी हमले में कई भारतीय जवान शहीद हो गए थे। भारत ने बदला लेने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तानी आर्मी को करारा जवाब दिया। साथ ही कई आतंकियों को ढेर भी किया। अगर सीजफायर उल्लंघन की वजह से 2017 में भारत के 32 जवान शहीद हुए, तो पाकिस्तान के 130-140 जवान मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed