25 मई से अब तक करीब 1.39 करोड़ घरेलू यात्रियों ने भरी उड़ान : हरदीप सिंह पुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि 18 अक्तूबर को देश के अंदर 1.8 लाख से यात्रियों ने उड़ान भरी जबकि कोरोना महामारी के चलते 25 मई से फिर से शुरू घरेलू उड़ानों से अब तक 1.39 करोड़ लोग सफर कर चुके हैं। पुरी ने ट्वीट किया कि नई ऊंचाई, 1581 उड़ानें। 3168 कुल उड़ानों की आवाजाही। एयरपोर्ट पर 363757 कुल यात्री पहुंचे। 18 अक्तूबर को 1,80,838 घरेलू यात्रियों ने उड़ान भरी। 25 मई से अब तक 1.39 करोड़ घरेलू यात्रियों ने सफर किया। धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है।
New High!
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) October 19, 2020
1581 flights.
3168 total flight movements.
3,63,757 total footfalls at airport.
1,80,838 domestic passengers on 18 October.
Nearly 1.39 crore domestic fliers since 25 May 2020.
Steady growth trajectory. pic.twitter.com/umvFslXb9d