{"_id":"636b9965fa772b04ff3d3552","slug":"armys-operational-readiness-should-always-be-at-peak-level-rajnath-to-force-commanders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh: रक्षा मंत्री बोले- सेना पर 1.3 अरब लोगों का भरोसा, चीन के साथ सीमा पर हमेशा बनाए रखें तत्परता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री बोले- सेना पर 1.3 अरब लोगों का भरोसा, चीन के साथ सीमा पर हमेशा बनाए रखें तत्परता
Wed, 09 Nov 2022 05:43 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 09 Nov 2022 05:43 PM IST
सार
पांच दिवसीय सम्मेलन में कमांडर, चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा 13 जवानों के सैन्य कौशल को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
शीर्ष सैन्य कमांडरों को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ट्विटर/ राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से शुरु हुए पांच दिवसीय सम्मेलन में सेना के शीर्ष कमांडरों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आह्वान किया कि चीन के साथ सीमा पर सेना की परिचालन तत्परता को हमेशा बनाए रखें। यह सम्मेलन प्रत्येक दो वर्ष में एक बार होता है।
विज्ञापन
शीर्ष कमांडरों के साथ बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ने सेना को देश का सबसे 'भरोसेमंद' और 'प्रेरक' संगठन बताया और इस बात पर जोर दिया की भारतीय सेना पर देश के एक अरब से ज्यादा नागरिकों का विश्वास है।
विज्ञापन
इस सम्मेलन में कमांडर, चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा 13 लाख जवानों के सैन्य कौशल को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, सेना ने बताया कि रक्षा मंत्री ने सुरक्षा और राष्ट्रीय संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए उच्च परिचालन तत्परता (High Operational Readiness) बनाए रखने के लिए सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय सेना और उसके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सेना को किसी भी आकस्मिक स्थित में ऑपरेशन के लिए तैयार रहना चाहिए। इसलिए, ऑपरेशनल तैयारी हमेशा अपने चरम स्तर पर होनी चाहिए। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री सिंह ने देश की सीमाओं की रक्षा करने और आतंकवाद से लड़ने में सेना द्वारा निभाई की महत्वपूर्ण भूमिका का भी जिक्र किया।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सेना को जब भी कहा जाता है तो वह नागरिक प्रशासन को भी मदद प्रदान करते हैं। सेना के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने सैन्य तैयारियों के लिए बलों की सराहना की।