आगरा: आर्मी स्पेशल गाड़ी दो हिस्सों में बंटी, कई ट्रेनें हुईं लेट
- लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद इस ट्रैक पर आने वाली सभी गाड़ियों को रोक दिया गया।
- रेल विभाग के मुताबिक, एक घंटे के भीतर ही गाड़ी को वापस झांसी की ओर भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्मी स्पेशल गाड़ी (बीपी स्पेशल/ओडीसी) बुधवार की सुबह शाहगंज में नगला छउआ के फाटक के पास दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। फाटक के पास सुबह 8:02 मिनट पर गाड़ी के मध्य हिस्से के कपलिंग और बफर टूटकर गिर गए।
इससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद इस ट्रैक पर आने वाली सभी गाड़ियों को रोक दिया गया। खबर मिलने पर आपरेटिंग विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
रेल विभाग के मुताबिक, एक घंटे के भीतर ही गाड़ी को वापस झांसी की ओर भेज दिया गया, जबकि इंजन को राजा की मंडी स्टेशन लाया गया। डेढ़ घंटे बाद ट्रैक क्लीयर हो सका। झांसी से सेना का साजोसामान लेकर दिल्ली की ओर जा रही गाड़ी सुबह आगरा कैंट से राजा की मंडी स्टेशन की ओर जा रही थी।
जांच से ही पता चलेगा कारण
हादसे के कारण लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, दिल्ली पैसेंजर, आगरा-अलीगढ़ शटल, लोकमान्य तिलक निजामुद्दीन एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, नवयुग एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां एक से डेढ़ घंटे की देरी से चलीं। पीआरओ ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं।
रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के सूत्रों का कहना है कि आर्मी स्पेशल गाड़ी में भारी भरकम सामान लदा होता है। कपलिंग टूटने के पीछे की एक वजह गाड़ी का निर्धारित गति से अधिक पर चलाया जाना भी हो सकता है। गाड़ी का बफर ट्रैक पर किसी ऊंची चीज से टकराना भी कारण हो सकता है। जांच से ही कारणों का पता चल सकेगा।