{"_id":"59291b2c4f1c1b9944535d95","slug":"army-special-force-join-army-s-ground-columns-to-recover-wreckage-traced-of-sukhoi-30mki-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड स्टाफ के साथ सुखोई 30 का ब्लैक बॉक्स ढूंढने में लगा आर्मी स्पेशल फोर्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ग्राउंड स्टाफ के साथ सुखोई 30 का ब्लैक बॉक्स ढूंढने में लगा आर्मी स्पेशल फोर्स
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
Updated Sat, 27 May 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
सुखोई 30
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना के लापता विमान सुखोई 30 के मलबे के टुकड़ों को रिकवर करने के काम में ग्राउंड स्टाफ के साथ आर्मी स्पेशल फोर्स और भारतीय वायुसेना गार्ड भी लग गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीन दिनों से लापता विमान का मलबा कल चीनी बॉर्डर के पास घने जंगलों में मिला था। इसके बाद से ग्राउंड स्टाफ वहां पहुंचने में लगी थी। ग्रॉउंड स्टाफ की पहली प्राथमिकता विमान का ब्लैक बॉक्स ढूंढने की है जिससे विमान के लापता होने की सही वजह का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
बता दें असम के तेजपुर स्थित वायुसेना के बेस से मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद से ही यह विमान लापता हो गया था। सूत्रों के अनुसार, विमान अपने नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था, जब इसका संपर्क राडार से टूटा था।
विज्ञापन
संपर्क टूटने से पहले विमान तेजपुर से 60 किमी उत्तर की तरफ उड़ रहा था। 12:30 बजे जब विमान अरुणाचल के डौलसांग इलाके में था तभी रेडार से रेडियो संपर्क खो बैठा। इस विमान को खोजने के लिए खोज अभियान जारी था।
सुखोई 30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का बेहद हाइटेक लड़ाकू विमान है। इस लड़ाकू विमान को भारत ने रूस की मदद से मिलकर बनाया है । भारतीय वायुसेना का यह विमान 3000 किमी की दूरी तक जा कर हमला कर सकता है।