{"_id":"61eedbe27cde38497426b08d","slug":"army-signs-contract-with-ideaforge-to-procure-additional-switch1-0-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"SWITCH1.0 drones: सेना ने फिर दिया स्विच 1.0 ड्रोन खरीद का ऑर्डर, एलएसी पर निगरानी होगी मजबूत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SWITCH1.0 drones: सेना ने फिर दिया स्विच 1.0 ड्रोन खरीद का ऑर्डर, एलएसी पर निगरानी होगी मजबूत
Mon, 24 Jan 2022 10:33 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:33 PM IST
सार
स्विच 1.0 यूएवी एक फिक्स्ड-विंग ड्रोन है जो वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग में सक्षम है और इसे दिन-रात निगरानी के लिए बेहद ऊंचाई में तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी निगरानी को मजबूत करने के लिए स्विच 1.0 (SWITCH1.0) मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के एडवांस संस्करण की खरीद के लिए फिर से आइडियाफोर्ज (ideaForge) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इनकी संख्या का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। सेना ने जनवरी 2021 में मुंबई स्थित कंपनी के साथ लगभग 20 मिलियन अमरीकी डॉलर के स्विच 1.0 ड्रोन आपूर्ति के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
सोमवार को एक बयान में आइडियाफोर्ज ने कहा कि उसने निर्धारित समय सीमा के भीतर भारतीय सेना को स्विच 1.0 ड्रोन की निर्दिष्ट संख्या की आपूर्ति करके जनवरी 2021 के अनुबंध को पूरा किया है। कंपनी ने कहा कि भारतीय सेना ने उसे उसी यूएवी के लिए और ऑर्डर दिया है। कंपनी ने कहा कि नया ऑर्डर पिछले ऑर्डर की तरह ही है।
विज्ञापन
स्विच 1.0 यूएवी एक फिक्स्ड-विंग ड्रोन है जो वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग में सक्षम है और इसे दिन-रात निगरानी के लिए बेहद ऊंचाई और मुश्किल हालात में तैनात किया जा सकता है। अपने बयान में कंपनी ने एक रक्षा अधिकारी के हवाले से कहा कि हमें स्विच 1.0 यूएवी की डिलीवरी समय पर मिल गई है और हम इस मजबूत प्रौद्योगिकी को तेजी से शामिल करने के साथ अपनी उत्तरी और पूर्वी सीमाओं को मजबूत कर रह रहे हैं।
विज्ञापन