फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army rescue unsuccessful khushi died in bowral

यूपी: बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की खुशी की मौत

Sun, 03 Apr 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
army rescue unsuccessful khushi died in bowral
24 फीट गहरे बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची खुशी को बचाया नहीं जा सका - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के नवाबगंज में 24 फीट गहरे बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची खुशी को बचाया नहीं जा सका। टीबी हॉस्पिटल के सामने बच्ची के बोरवेल में गिरने का पता चलते ही जिला प्रशासन, सेना की रेस्क्यू टीम, बरेली से आई नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी जद्दोजहद के बीच 9 घंटे बाद शाम 5.30 बजे बच्ची को बाहर निकाला जा सका। उसे तत्काल हैलट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की मौत बोरवेल में गिरने के डेढ़-दो घंटे बाद ही हो गई थी।

विज्ञापन


गोंडा के खोड़ारे थानाक्षेत्र के सवना गांव निवासी रामकेवल कुशवाहा नवाबगंज टीबी हॉस्पिटल के सामने स्थित बस्ती में परिवार के साथ रहता है। उसका बड़ा भाई सोनू होली पर अपनी पत्नी श्यामा और तीन बच्चों को उसके यहां छोड़कर गांव चला गया। रविवार सुबह श्यामा बच्चों के साथ बस्ती के पास स्थित खाली जगह पर गई थी। खुशी वहां से दौड़ते हुए बस्ती की ओर लौट रही थी। तभी वह बोरवेल में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन, सेना की स्पेशल रेस्क्यू फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम ने बोरवेल में पाइप डालकर लगातार ऑक्सीजन पहुंचाई। नगर निगम की तीन जेसीबी मशीनों से बोरवेल के समानांतर खुदाई की गई। दोपहर बाद बरेली से हेलीकॉप्टर से नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) आई और पोकलैंड मशीन मंगवाकर खुदाई की। फिर सेना की टीम ने हाथ से खुदाई की और उस स्थान तक पहुंची, जहां बच्ची फंसी थी। बच्ची को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed