फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army recruits four sports women into Corps of Military Police

Mission Olympic: सेना ने चार मेधावी महिला खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की, सैन्य पुलिस कोर में हवलदार बनाया

Fri, 23 Dec 2022 10:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Dec 2022 10:44 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन चार महिलाओं ने खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। जिन चार महिला खिलाड़ियों की हवलदार के रूप में सीधी भर्ती हुई है, उनमें साक्षी, अरुंधती चौधरी, भटेरी और प्रियंका शामिल हैं।

विज्ञापन
Army recruits four sports women into Corps of Military Police
Army recruits four sports women - फोटो : ANI

विस्तार

सेना ने अपने 'मिशन ओलंपिक' कार्यक्रम के तहत चार मेधावी खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की है। इन महिला खिलाड़ियों को सैन्य पुलिस कोर में हवलदार के रूप में भर्ती किया गया है, जिससे 'नारी शक्ति' को बढ़ावा देने के प्रयासों को गति मिल रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन चार महिलाओं ने खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। जिन चार महिला खिलाड़ियों की हवलदार के रूप में सीधी भर्ती हुई है, उनमें साक्षी (बॉक्सिंग), अरुंधती चौधरी (बॉक्सिंग), भटेरी (कुश्ती) और प्रियंका (कुश्ती) शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन चारों खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग और कुश्ती में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महिला वर्ग में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करने के लिए अग्रणी बनकर इतिहास रच दिया है। ये महिला खिलाड़ी भोपाल में 6वीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2022 (19 से 26 दिसंबर 2022)  और विशाखापत्तनम में सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप (21 से 23 दिसंबर 2022) में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, नारी शक्ति को बढ़ावा देने के भारतीय सेना के प्रयासों को गति देते हुए मिशन ओलंपिक कार्यक्रम के तहत चार मेधावी महिलाओं को सैन्य पुलिस कोर में सीधे हवलदार के रूप में भर्ती किया गया है। 


सेना में खेल कर्मियों को बढ़ावा देने और उनका समर्थन करने की एक शानदार लंबी परंपरा रही है। मिशन ओलंपिक नाम अच्छी तरह से संरचित कार्यक्रम चलाती है। पिछले वर्ष चार सौ मीटर एथलेटिक्स में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सुमी और बॉक्सिंग में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की कांस्य पदक विजेता जैस्मी लैम्बोरिया को सेना द्वारा भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed