फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath handed over many weapons, including Nipun to army

Indian Army: राजनाथ ने सेना को सौंपे 'निपुण' समेत कई हथियार, आर्मी किसी भी खतरे से निपटने को तैयार

Tue, 16 Aug 2022 03:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 16 Aug 2022 03:07 PM IST
सार

ले. जन. सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए भारत सरकार ने कई नीतिगत निर्णय लिए हैं। इन हथियारों में माइंस, आमने सामने लड़ाई के हथियार, इन्फैंट्री के लड़ाकू वाहन शामिल हैं। 

विज्ञापन
Rajnath handed over many weapons, including Nipun to army
Rajnath Singh handed over the new anti-personnel mine Nipun to Army - फोटो : ANI

विस्तार

देश की सीमाओं पर बढ़ती चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कई स्वदेशी हथियार सेना को सौंपे। इनमें एके-203 और एफ-इंसास राइफलों के अलावा नई एंटी पर्सोनेल माइन 'निपुण' भी शामिल है। नए हथियार ईईएल व अन्य भारतीय कंपनियों ने विकसित किए हैं। 

विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय सेना के मुख्य इंजीनियर लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने सेना प्रमुख की ओर से देश का आश्वस्त किया है कि हम किसी भी खतरे से निपटने को तैयार हैं। भले वह पश्चिमी रेगिस्तान (पाकिस्तान) हो या लद्दाख सेक्टर में ऊंचाई वाले स्थान (चीन) से सटे इलाके। यह बात उन्होंने सेना को अत्याधुनिक हथियार प्रणालियां सौंपे जाने के दौरान कही। 
विज्ञापन

 



ले. जन. सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए भारत सरकार ने कई नीतिगत निर्णय लिए हैं। सेना में कई नए हथियार शामिल किए जाने के मौके पर उन्होंने यह बात कही। इन हथियारों में माइंस, आमने सामने लड़ाई के हथियार, इन्फैंट्री के लड़ाकू वाहन शामिल हैं। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय सेना के फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री सोल्जर इन ए सिस्टम (एफ-इंसास) की नई हथियार प्रणालियों और एके-203 असॉल्ट राइफल व शस्त्रों की जानकारी दी गई। 
  लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट की क्षमता का प्रदर्शन 
भारतीय सेना ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चीन के साथ सटी सीमा स्थित पैंगोंग झील में तैनात लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट की क्षमता का प्रदर्शन किया। नावें एक समय में 35 लड़ाकू सैनिकों को ले जा सकती हैं और बहुत ही कम समय में झील के किसी भी क्षेत्र तक पहुंच सकती हैं।

राजनाथ सिंह ने परतापुर आर्मी बेस पर 1 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना सौंपी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लद्दाख में सियाचिन ग्लेशियर के पास परतापुर आर्मी बेस पर 1 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना सौंपी। कोर ऑफ इंजीनियर्स द्वारा बनाया गया पावर प्लांट डीजल पर निर्भरता से बचाव करने वाले बल की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed