फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर मेजर हांडा ने कई लड़कियों को फंसाया, इस तरह शैलजा तक पहुंचा

Tue, 26 Jun 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Army Officer wife murder: accused used fake facebook account to befriend Shailja
शैलजा

सेना के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी हत्या मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी मेजर निखिल राय हांडा ने कथित तौर पर फेसबुक पर एक नकली अकाउंट बनाया था। पुलिस का दावा है कि इस अकाउंट के जरिए आरोपी ने शैलजा से साल 2015 में दोस्ती की थी। उस समय आरोपी की पोस्टिंग श्रीनगर में थी।

Army Officer wife murder: accused used fake facebook account to befriend Shailja
शैलजा द्विवेदी
पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी मेजर के दो फोन की जांच की। जिससे पता चला कि वह सोशल मीडिया पर दो अकाउंट चलाता है। जिसमें एक असली है और उसने बताया कि वह सेना में अधिकारी है। वहीं दूसरी नकली अकाउंट में उसने खुद को दिल्ली का एक व्यापारी बताया है। पुलिस का दावा है कि वह नकली अकाउंट के जरिए दूसरी महिला के साथ भी बात करता है। उसकी कॉल रिकॉर्ड्स को खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि शैलजा के अलावा वह दिल्ली की रहने वाली तीन महिलाओं के भी संपर्क में था। जिन्हें अब पुलिस ने अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।
Army Officer wife murder: accused used fake facebook account to befriend Shailja
शैलजा-निखिल
पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी ने पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की टाइमलाइन पर बार शैलजा की तस्वीर देखी थी। जिसके बाद उसने 2015 में शैलजा के साथ बातचीत शुरू की थी और उसे अपनी असल पहचान 6 महीने बाद बताई थी। इसके बाद दोनों ने मिलने का निर्णय लिया। सूत्रों का दावा है, इसी बीच उसका मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया जबकि परिवार साकेत में रह रहा था। लेकिन उसने नगालैंड के दीमापुर ट्रांसफर किए जाने की विनती की। जहां दोनों मिलने लगे। शैलजा ने इसके बाद हांडा की मुलाकात अपने पति अमित से करवाई। जिसके बाद वह उनके घर हाउस पार्टियों के लिए आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Army Officer wife murder: accused used fake facebook account to befriend Shailja
shailja
पुलिस के अनुसार जब हांडा कुछ ज्यादा शैलजा की जिंदगी में दखल देने लगा तो उसने उसकी शिकायत वरिष्ठ सेना अधिकारियों से करने की धमकी थी और उसे खुद से दूर रहने के लिए कहा। आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि दो हफ्ते पहले उसने कहा था कि वह उसका कोर्ट मार्शल हो इसे सुनिश्चित करेगी। जिसके बाद शनिवार को उसने आर्मी बेस कैंप में शैलजा को मिलने के लिए बुलाया जहां उसका बेटा भी भर्ती है। दोनों के बीच कार में झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने द्विवेदी का गला काट दिया और उसे कार से नीचे गिराकर उसे दो बार कार से कुचल दिया।
विज्ञापन
Army Officer wife murder: accused used fake facebook account to befriend Shailja
निखिल हांडा
पत्नी ने कहा- हमारा खुशहाल परिवार था - आरोपी मेजर हांडा की पत्नी ने जांच में पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ दिनों तक अपने पति पर किसी के साथ अफेयर होने को लेकर शक हुआ था लेकिन पति किसी तरह उसे मनाने में सफल रहे थे। पत्नी ने बताया कि उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा था। हांडा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि हम दोनों में कुछ भी गलत नहीं था। हमारा एक खुशहाल परिवार था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed