फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army killed 203 militants this year in Jammu and Kashmir Says government

जम्मू में नोटबंदी के बाद पत्थरबाजी में आई कमी, सेना ने मार गिराए 203 आतंकी

Tue, 19 Dec 2017 07:11 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
Army killed 203 militants this year in Jammu and Kashmir Says government
indian army (file photo) - फोटो : BASIT ZARGAR

केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि इस साल 14 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं में लगभग 318 लोग मारे गए हैं जबकि 203 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है। मृतकों में सुरक्षा बल के 75 जवान और 40 नागरिक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि पूर्वोत्तर में उग्रवादी घटनाओं में 97 लोग मारे गए हैं। इनमें 51 उग्रवादी और सुरक्षा बल के 12 जवान शामिल हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः फारुक अब्दुल्ला ने दिखाया पाक प्रेम, बोले पाकिस्तान कोई साजिश नहीं करता
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में इस साल हुई आतंकी वारदातों में 321 लोग घायल हुए हैं जबकि 91 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने वाम चरमपंथ से प्रभावित इलाकों का हवाला देते हुए कहा कि इस साल 30 नवंबर तक 813 उग्रवादी घटनाएं हुई हैं जिनमें 170 नागरिकों और सुरक्षा बल के 75 जवानों की मौत हुई है।

इन घटनाओं में 111 उग्रवादी भी मारे गए हैं जबकि 1712 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। 

बीते तीन वर्षों में मारे गए अर्धसैनिक बल के 190 जवान

Army killed 203 militants this year in Jammu and Kashmir Says government

सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि बीते तीन वर्षों के दौरान विभिन्न कार्रवाइयों में ड्यूटी पर तैनात अर्धसैनिक बल के कुल 190 जवान मारे गए हैं। इनमें 99 जवान सीआरपीएफ के शामिल हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि पिछले तीन वर्षों में मारे गए अर्धसैनिक बल के जवानों में 45 बीएसएफ के, 41 असम राइफल के, चार एसएसबी के और एक आईटीबीपी का जवान शामिल है। उन्होंने बताया कि इन तीन वर्षों के दौरान सुरक्षा बलों में 20 अनुकंपा नियुक्तियां भी दर्ज की गई हैं। 

जम्मू-कश्मीर में नोटबंदी के बाद पत्थरबाजी में आई कमी

Army killed 203 militants this year in Jammu and Kashmir Says government
घाटी में पत्थरबाज - फोटो : Dawn

सरकार ने लोकसभा में मंगलवार को बताया कि नोटबंदी के बाद देश में सुरक्षा की स्थिति सुधरी है और जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में भारी कमी देखने को मिली है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि नोटबंदी के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों और उनके समर्थकों से 90 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही 08 नवंबर 2016 से 29 नवंबर 2016 के बीच 564 नक्सलियों और उनके समर्थकों ने आत्मसमर्पण किया। 


उन्होंने बताया कि 01 नवंबर 2016 से 31 अक्तूबर 2017 के दौरान जम्मू-कश्मीर में 341 आतंकी वारदातें हुईं। जबकि इससे पिछले साल इसी दौरान 311 आतंकी घटनाएं दर्ज की गईं। इसी प्रकार 01 नवंबर 2016 से 31 अक्तूबर 2017 के दौरान 857 नक्सली घटनाएं हुईं। हालांकि ठीक पिछले साल इसी दौरान 1078 नक्सली घटनाएं दर्ज की गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed