फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army executes a rescue mission to evacuate 8 civilians buried under debris and landslide at 17 mile Gangtok

Landslide in Sikkim: सिक्किम में भूस्खलन में एक की मौत, दबे आठ लोगों को निकालने के लिए सेना ने चलाया बचाव अभियान

Thu, 16 Jun 2022 01:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाक्योंग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाक्योंग। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jun 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Army executes a rescue mission to evacuate 8 civilians buried under debris and landslide at 17 mile Gangtok
भूस्खलन में दबे लोगों को निकालते सेना के जवान। - फोटो : सोशल मीडिया

सिक्किम में पिछले दो दिनों से भारी बारिश ने कहर बरपाया है। भारी बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों द्वारा 17 माइल पर स्थापित शिविर में भारी भूस्खलन हुआ। बताया गया कि गंगटोक-नाथुला हाईवे पर 17वें माइल के पास भूस्खलन एजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के भोजन कक्ष (मेस रूम) में हुआ, जिसमें कुछ मजदूर फंस गए थे।

विज्ञापन


सेना द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलने पर सेना के ब्लैक कैट डिवीजन के दल हरकत में आए और भूस्खलन से मलबे में दबे आठ नागरिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया और मलबे से सुरक्षित निकालकर सभी को इलाज के लिए नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया, हालांकि उनमें से एक ने व्यक्ति ने सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृत व्यक्ति की पहचान अरुणाचल प्रदेश निवासी कालू तमांग (35) के रूप मे ंहुई है। वह सिक्किम में मजदूर के तौर पर काम करता था। दो अन्य मजदूरों को बचा लिया गया और चिकित्सा सहायता के लिए दोनों को गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। भारतीय सेना, वन अधिकारियों और शेरेथांग पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय सेना के ब्लैक कैट डिवीजन के सैनिक सुदूर इलाकों में सबसे पहले प्रतिक्रिया करने वाले होते हैं। ये अपनी ड्यूटी से परे नागरिकों के बचाव अभियानों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। इनका मिशन सीमावर्ती गांवों में 'यूनाइटेड वी स्टैंड' की गहरी भावना व्यक्त करते हैं, जहां स्थानीय लोग और सैनिक पूर्ण सद्भाव में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed