फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army displays reconstructed Turkish Yiha drone deployed by Pakistan during Op Sindoor

Op Sindoor: सेना ने तुर्किये के 'यिहा' ड्रोन की लगाई प्रदर्शनी, ऑपरेशन सिंदूर में नाकाम की थी ना'पाक' कोशिश

Mon, 15 Dec 2025 08:11 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 15 Dec 2025 08:11 PM IST
सार

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अप्रतिम शौर्य का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया था। अब सेना की तरफ से पाकिस्तान की तरफ लॉन्च किए तुर्किये के यिहा ड्रोन की प्रदर्शनी लगाई है। जानें ये ड्रोन कितना घातक था?

विज्ञापन
Army displays reconstructed Turkish Yiha drone deployed by Pakistan during Op Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पकड़ा गया तुर्किये का ड्रोन - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए गए तुर्की निर्मित सशस्त्र ड्रोन 'यिहा' को फिर से जोड़कर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया। यह ड्रोन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया था। यह प्रदर्शनी विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रखी गई, जिसकी मेजबानी सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति में मनाया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए ने दाखिल की 1597 पन्नों की चार्जशीट, पाकिस्तानी आतंकी संगठन LeT और TRF के नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने ड्रोन का किया था इस्तेमाल
सेना के अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने 7 से 10 मई के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़पों के दौरान बड़ी संख्या में यिहा सिंगल-यूज अटैक ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इनका उद्देश्य भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाना था। हालांकि, भारतीय सेना ने लगभग सभी ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया।


पाकिस्तान ने लाहौर एयरपोर्ट से लॉन्च किए थे ड्रोन
प्रदर्शित किया गया 'यिहा' ड्रोन 10 मई को करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसे पाकिस्तान के लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लॉन्च किया गया था और इसका लक्ष्य पंजाब के जालंधर क्षेत्र को बनाना था। ड्रोन में करीब 10 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था और यह टकराते ही धमाका करने के लिए डिजाइन किया गया था। सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने इसे समय रहते मार गिराया।

यह भी पढ़ें - Syria-Israel Conflict: सीरिया में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई बढ़ी, बफर जोन बनाने से गहराया तनाव; जानें ताजा हाल

'सुसाइड ड्रोन' की श्रेणी में आता है यिहा' ड्रोन
करीब दो मीटर विंगस्पैन वाले इस ड्रोन में दो-स्ट्रोक इंजन लगा है। 'यिहा' ड्रोन को कामिकाज या 'सुसाइड ड्रोन' की श्रेणी में रखा जाता है, जो लक्ष्य क्षेत्र के ऊपर मंडराते हुए सही समय पर हमला करते हैं। गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। इसके बाद चार दिन तक दोनों देशों के बीच तीव्र सैन्य झड़पें हुईं, जो 10 मई की शाम सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति के साथ समाप्त हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed