फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Day: President Said Army commitment safeguarding nation sovereignty inspiration for all PM Modi Said this

Army Day: 'राष्ट्र की संप्रभुता के लिए सेना की अटूट प्रतिबद्धता प्रेरक', राष्ट्रपति बोलीं; पीएम ने कही यह बात

Wed, 15 Jan 2025 10:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Jan 2025 10:25 AM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि संकट और आपदाओं के दौरान सेना द्वारा किया गया मानवीय कार्य उनकी दयालुता और करुणा का प्रमाण है। आपकी असाधारण वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

विज्ञापन
Army Day: President Said Army commitment safeguarding nation sovereignty inspiration for all PM Modi Said this
Army Day 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सेना दिवस पर भारतीय सेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा का काम करती है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मातृभूमि की सेवा में आपके द्वारा दिए गए अनगिनत बलिदानों को राष्ट्र कृतज्ञता से याद करता है। सेना दिवस पर मैं भारतीय सेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरक है।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि संकट और आपदाओं के दौरान सेना द्वारा किया गया मानवीय कार्य उनकी दयालुता और करुणा का प्रमाण है। आपकी असाधारण वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'आज, सेना दिवस पर, हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन बहादुरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।'

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इन वर्षों में, हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। यह आने वाले समय में भी जारी रहेगा।'


सेना दिवस क्यों मनाया जाता है?
1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसीलिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। करियप्पा बाद में फील्ड मार्शल बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed